RIAPURRIAPUR BREKING NEWSकृषिछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

जिला जनसंपर्क कार्यालय कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण किसानों से व्यवस्थाओं की ली जानकारी

इलेक्ट्राॅनिक तौल सहित बायोमैट्रिक सिस्टम का किया अवलोकन

 

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर, 19 नवम्बर 2024। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज आरंग ब्लाॅक के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया और किसानों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। किसानों ने खरीदी केंद्रों में मिलने वाले व्यवस्थाओं के प्रति संतुष्टि जताई। साथ ही कलेक्टर ने केंद्र में आए नमी मापक यंत्र से धान की नमी की जांच की। कलेक्टर ने इलेक्ट्राॅनिक तौल और बायोमैट्रिक सिस्टम का निरीक्षण किया। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने मंदिरहसौद, नगपुरा और पचेडा सोसायटियों का दौरा कर वहां किसानों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया और धान खरीदी प्रक्रिया की स्थिति को अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से किया जाएं। उन्होंने बताया कि किसानों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान की खरीदारी की सुविधा दी जा रही है, और केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही कलेक्टर ने किसानों से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने नमी मापक यंत्र से धान की नमी जांची। उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा निर्धारित की गई है कि 17 प्रतिशत से अधिक नमी न हो। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, डीसीसीबी सीईओ श्रीमती अपेक्षा व्यास, खाद्य नियंत्रक श्री भूपेंद्र मिश्रा, कृषि उपसंचालक श्री के.के. कश्यप, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री नकुल चंद्रवंशी समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 14 नवंबर से धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker