आरंग विधायकआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबधाई शुभकामनाएंरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने किया करोड़ो की स्टापडेम का भुमिपूजन

ग्राम घोंट (नरसिंगपुर) में स्टापडेम निर्माण का भूमिपूजन संपन्न

 

 

The Narad News 24,,,,,,आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घोंट (नरसिंगपुर) में 32 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित स्टापडेम की मांग को साकार करते हुए भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्टापडेम निर्माण के लिए 298.26 लाख रुपये की स्वीकृत राशि से कार्य प्रारंभ हो चुका है।

इस अवसर पर उपस्थित मुख्यातिथि, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं आरंग विधायक माननीय गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र में जल संरक्षण के साथ-साथ जलस्तर में सुधार लाने में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार का उद्देश्य अंत्योदय के ध्येय को साकार करना और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

कार्यक्रम में कार्यवाहक जनपद अध्यक्ष हेमलता डुमेन्द्र साहू, जिला पंचायत सभापति अनीता थानसिंह साहू, मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू,कृष्णा वर्मा, के के भारद्वाज,जिला मंत्री अभिषेक राजा तम्बोली,वेदराम खुंटे, सरपंच राजकुमारी सेतलाल पटेल, पंचगण, क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि,अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए, विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी ने इसे क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker