CONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

प्रदेश में अपराधिक घटनाओं के साथ डिजिटल अपराध से भय का माहौल,,,कांग्रेस

भाजपा सरकार डिजिटल अपराधियों को रोकने में भी असफल

 

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर/15 नवंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद अपराधियों के हौसले बढ़े हैं। प्रदेश में आपराधिक घटनाओं के साथ डिजिटल अपराध से भय का माहौल है। आम जनता, घर, बाहर, बाजार, स्कूल, ऑफिस में असुरक्षित महसूस कर ही रही है अब अपराधी डिजिटल माध्यम से भी अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। राजधानी में चार दिन के भीतर तीन बड़े डिजिटल अपराध हुए हैं। पंडरी, देवेन्द्र नगर, गंज थाना क्षेत्र में एलआईसी अफसर, डाक्टर सहित सभ्रांत लोगो को अपना शिकार बनाया। अपराधी बैखौफ होकर नकली वर्दी पहनकर विडियो काल करके खुलेआम जनता को ठग रहे है। शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का सपना दिखाकर लूट रहे है। कर्मचारियों के भविष्य निधि का फंड तक इस सरकार में सुरक्षित नही रहा है। पूरे प्रदेश में इसी तरह की घटना लगातार हो रहा है। फर्जी सुप्रीम कोर्ट बनाकर सुनवाई की जा रही है। कोई खुद को पुलिस अधिकारी, सीबीआई, इंकम टैक्स अधिकारी, ईडी अधिकारी, कस्टम अधिकारी, मुंबई क्राईम ब्रांच के अधिकारी बताकर डिजिटल माध्यम से जनता को डराकर पैसा लूट रहे है। जिसे रोकने में भाजपा की सरकार असफल रही है। भाजपा की सरकार में छत्तीसगढ़ अपराधियों के गिरफ्त में है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के 11 महीने में प्रदेश में हर प्रकार से अपराध करने वाले मौजूद है रेप, गैंग रेप हत्या, सामूहिक हत्याकांड, लूटपाट, छेड़छाड़, गोलीबारी, चाकू बाजी, अवैध नशीले वस्तुओं के तस्कर के साथ डिजिटल अपराधी भी आतंक मचा रहे हैं। सरकार इन अपराधियों को रोकने में असफल साबित हो गई है।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker