BJPBJP CGBREKING NEWSRIAPURRIAPUR BREKING NEWSउप मुख्यमंत्री अरुण सावकुरूद विधायक अजय चंद्राकरकैबिनेट मंत्री केदार कश्यपकैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगनखाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेलखेल मंत्री टंकराम वर्माछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़जगदलपुरटेक्नोलॉजीधरसीवा विधायकमंत्री बृजमोहन अग्रवालमंत्री लखन लाल देवांगनमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर उत्तर नवनिर्वाचित विधायकरायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर ग्रामीण विधायकरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षासांसदस्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव रायपुर में भाजपा के विशाल नामांकन रैली में हुए शामिल

रायपुर दक्षिण के एक सच्चे जनसेवक और हितैषी सुनील सोनी जी प्रचंड मतों से जीतेंगे : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव शुक्रवार को रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली गई विशाल नामांकन रैली में शामिल हुए। रैली के बाद भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी श्री सुनील सोनी जी ने कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल किया।

श्री साव ने घड़ी चौक में आयोजित विशाल सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, रायपुर दक्षिण का उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। पिछले चुनाव में भी श्री बृजमोहन अग्रवाल जी ने आप सब के आशीर्वाद से रिकॉर्ड बनाया था। अब आप सभी को इस लीड को बरकरार रखना है और सुनील सोनी जी को रिकॉर्ड मतों से जिताना है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, सुनील सोनी जी ने सांसद,महापौर, और रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में रायपुर शहर का विकास किया है। लगातार जनता की सेवा की है, इसलिए कार्यकर्ताओं को सुनील सोनी जी को जिताने का संकल्प लेना है। श्री साव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, भाजपा के विशाल नामांकन रैली से कांग्रेस घबरा गई है। दक्षिण की जनता और कार्यकर्ताओं के उत्साह से कांग्रेस में डर का माहौल है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने रायपुर दक्षिण की जनता से आग्रह करते हुए कहा कि आप लोग 8 बार के रिकॉर्ड को आगे बढ़ाएं और 9वीं बार फिर भाजपा के प्रत्याशी को जिताएं। उन्होंने कहा कि, रायपुर दक्षिण का एक सच्चा जनसेवक, सच्चा हितैषी सुनील सोनी जी को प्रचंड मतों से विजयी बनाएं।

विशाल नामांकन रैली में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि, रायपुर दक्षिण से श्री सुनील सोनी जी को एक लाख वोटों से जिताना है। उन्होंने कहा कि, चुनाव के बाद लोगों को आवासीय पट्टा देंगे। वहीं सभा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी ने भी संबोधित किया।

 

रैली में मंत्री श्री रामविचार नेताम जी, मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल जी, भाजपा उपाध्यक्ष श्री एवं चुनाव प्रभारी श्री शिवरतन शर्मा जी, श्री टंकराम वर्मा जी, मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी, मंत्री श्री दयालदास बघेल जी, मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी, विधायकगण श्री अजय चंद्राकर जी, श्री राजेश मूणत जी, श्री मोतीलाल साहू जी, श्री पुरंदर मिश्रा जी, श्री गुरु खुशवंत साहेब जी, इंद्र कुमार साहू जी, वरिष्ठ नेता श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी, महामंत्री श्री संजय श्रीवास्तव जी, जिला अध्यक्ष श्री जयंती भाई पटेल जी, श्री केदारनाथ गुप्ता जी सहित देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

…….. …….

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker