RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

भारतीय जनता पार्टी के कुशासन में छत्तीसगढ़ अवैध नशा और अपराध का गढ़ बन गया है

The narad news 24,,,,,,,रायपुर/11 अप्रैल 2026। भारतीय जनता पार्टी के कुशासन में छत्तीसगढ़ अवैध नशा और अपराध का गढ़ बन गया है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि हत्या लूट डकैती चाकूबाजी और गैंगवार खुलेआम हो रहे हैं, सरकार और प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है, महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध बेतहासा बढ़े हैं, गाजर मूली की तरह लोग काटे जा रहे हैं। छोटी बच्चियां सामूहिक दुराचार की शिकार हो रही है। दुर्ग में 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुराचार हो गया। छोटी बच्चियों से दरिंदगी लगातार हो रहा है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार में न आम आदमी सुरक्षित है, ना व्यापारी सुरक्षित है और न ही महिलाएं और छात्राएं सुरक्षित है। अब तो पुलिस अधिकारियों के परिजन भी सोशल मीडिया में न्याय की गुहार लगा रहे हैं। विगत तीन दिन के भीतर राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की दो-दो घटनाएं हुई, तेलीबांधा में एक व्यापारी को सरेआम चाकू मार दिया गया,।राजधानी के ही सेजबहार में एक परिवार रात में कहीं से वापस आ रहा था, रास्ते में पेट्रोल खत्म हो गया, किसी परिचित से उन्होंने पेट्रोल लाने कहा वे लोग इंतजार कर ही रहे थे, उसी समय चार-पांच गुंडे वहां आ गए उन्होंने परिवार की महिलाओं से छेड़खानी शुरू कर दी, उनके कपड़े फाड़े गये जब परिवार के मुखिया ने विरोध किया तो उसके ऊपर डंडे और चाकू से प्रहार किया गया, परिवार भाग कर झाड़ी में छुप गए और रात भर वही छुपे रहने मजबूर रहे। गुंडे बदमाशों में कानून और प्रशासन का डर खत्म हो चुका है, भयमुक्त वातावरण देने में भाजपा की सरकार पूरी तरह नाकाम हो चुकी है।

 

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में आम व्यक्ति तो दूर पुलिस अधिकारियों के परिजन भी सुरक्षित नहीं है। डीएसपी की बेटी, आदिवासी संस्कृति पर कंटेंट बनाने वाली, एक आदिवासी छात्रा निवेदिता मांडवी को सोशल मीडिया पर गैंगरेप की धमकी मिल रही हैं। आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में गुंडे, मवालियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि आदिवासी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस में शिकायत के बावजूद, पुलिस अधिकारी की बेटी के रिपोर्ट पर ही कार्यवाही में देरी हो रही है, क्या यही कानून का राज है?

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker