उप मुख्यमंत्री अरुण सावछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबधाई शुभकामनाएंमुंगेली जिलाराम भगवान श्री रामरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

अधर्म पर धर्म की जीत के प्रतीक विजयादशमी की आप सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव

उप मुख्यमंत्री श्री साव लोरमी में दहशरा उत्सव में हुए शामिल

 

 

The Narad News 24,,,,,,मुंगेली/लोरमी। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने मुंगेली में प्रतीकात्मक रूप से अधर्म, असत्य, अन्याय के प्रतीक दशानंद रावण के पुतले का दहन किया। साथ ही कुंभकर्ण, मेघनाथ का भी दहन किया। वहीं लोरमी में दशहरा उत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने अपने परिवारजनों को सोनपत्र दिया। मैदान में उत्सव देखने पहुंचे लोगों को दशहरा की शुभकामनाएं दी और प्रभु श्री राम के आदर्श व्यक्तित्व को अपने जीवन में अपनाने की बात कही।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सबसे पहले मुंगेली के बीआर साव उच्च माध्यमिक विद्यालय मैदान में आयोजित दहशरा उत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। फिर लोरमी के हाई स्कूल मैदान में आयोजित दहशरा उत्सव में शामिल हुए।

 

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, आप लोगों के आशीर्वाद से आपके बीच आने का अवसर मिला है। यह आयोजन राम के ननिहाल में हो रहा है। भगवान राम हमारे भाँचा है। अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद ये पहला दशहरा है। देश और प्रदेश में दशहरा उत्साह से मना रहे हैं।

श्री साव ने कहा कि, विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। दशहरा हम सबको संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए प्रेरणा देता है। इसलिए संपूर्ण समाज आज इस पर्व को धूमधाम से मना रहे हैं। सभी को प्रभु श्री राम के आदर्श के साथ सशक्त भारत का संकल्प लेना है। भारत को विश्व गुरु बनाना है।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button