CONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंपूर्व विधायक रायपुर पश्चिमबधाई शुभकामनाएंराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

रायपुर पश्चिम के रामसागर पारा में पोरा तिहार पर किया गया बैल दौड़ का आयोजन

पोरा महोत्सव मे बैला दौड़ करा कर आकर्षक उपहार शील्ड, प्रोत्साहन राशि के साथ सभी बैल मालिकों का पुष्प गमछे से सम्मान किया 

 

 

पोरा महोत्सव मे बैला दौड़ करा कर आकर्षक उपहार शील्ड, प्रोत्साहन राशि के साथ सभी बैल मालिकों का पुष्प गमछे से सम्मान किया

 

The Narad News 24 z,,,, रायपुर में पिछले बहुत वर्षों से चले आ रहे पारंपरिक पोरा तिहार को ऐतिहासिक स्थान रामसागर पारा में बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में रामसागर पारा मेन रोड में मंच लगा कर बैला दौड़ का आयोजन कराया गया।

जिसमें समस्त बैल जोड़ों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। साथ में सम्मान राशि के रूप में सर्वश्रेष्ठ बैल जोड़ों को 7100 रुपये एवं प्रथम बैल जोड़े को 5100 रुपये, द्वितीय बैल जोड़े को 4100 रुपये एवं अन्य सभी बैल जोड़ों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 3100 रुपये की उपहार राशि दी गई। साथ ही प्रशस्ति पत्र देकर सभी बैल जोड़ों के मालिकों का उत्साह वर्धन किया गया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश में खेती में योगदान देने वाले बैलाें को सम्मान देने के लिए आज के दिन गांव-गांव से लेकर शहर भर में आज 2 सितंबर को पोला पर्व श्रद्धा-उल्लास से मनाया गया।

छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुसार पोला पर्व पर बैलों की पूजा आरती कर ठेठरी, खुरमी, चीला आदि छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का भोग लगाया गया।

छत्तीसगढ़ के पारम्परिक तिहार हमेशा की तरह रायपुर शहर के रामसागर पारा मे पोरा तिहार ( महोत्सव ) बड़े ही धूम धाम से बड़े स्तर पर क्षेत्र वासियो के उपस्थिति मे मनाया गया रामसागर पारा मेन रोड मे दर्जनों बैलो की जोड़ियों ने दौड़ लगाकर उपस्थित लोगो का अपनी ओर ध्यान खींचा, जहाँ एक ओर बैल की जोडिया दौड़ लगा रही थी वोही दूसरी ओर बैलो के ऊपर आकर्षक मनमोहक झाकिया भी लोगो का ध्यान अपनी ओर खींच रही थी रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने खुद बैल जोड़ी के लगाम को पकड़ कर रोड मे दौड़ लगाई और इस बैल दौड़ की प्रतियोगिता मे हिस्सा लिया |

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker