BREKING NEWSEDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

नैतिकता हीं स्वतंत्रता का अधिकार हैँ  राष्ट्रीय व्यपी अभियान 

morality is the right to freedom national campaign

 

 

 

The Narad News 24,,,,, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य में ‘अखलाकी मु हा सिन आज़ादी के ज़ामिन’ अभियान का जोरदार स्वागत हुआ। इस अभियान का लॉन्चिंग प्रोग्राम 28 अगस्त, रविवार को हुआ । यह अभियान जमाअत ईसलामि -ए-हिंद की महिला शाखा द्वारा सितंबर माह में चलाया जा रहा है।

 

इस अभियान का उद्देश्य समाज में गिरते नैतिक मूल्यों और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना है। जमात इस्लामी –हिंद ने हमेशा से महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा के लिए काम किया है।

अभियान के लॉन्चिंग समारोह में राष्ट्रीय सचिव रज़ीउल -इस्लाम साहब ने मानवाधिकारों के उल्लंघन और स्वतंत्रता के नाम पर होने वाली तबाही पर जोर दिया। उन्होंने इस्लामी नैतिकता और मूलभूत अधिकारों के महत्व पर बल दिया।

 

इस मौके पर छत्तीसगढ़ के निदेशक रज़वान रहीम साहब ने युवाओं और किशोरों के नैतिक पतन के खतरों की ओर ध्यान दिलाया। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए राज्य के सभी शाखाओं के जिम्मेदारों को सक्रिय और प्रबंधन में तैयार रहने का निर्देश दिया।

मुशावरती की सदस्य फाखरा तबस्सुम साहिबा ने ‘भारतीय समाज में ध्यान देने योग्य बिंदु’ पर चर्चा करते हुए अलग-अलग धर्मों के बीच संवाद के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रेम और सद्भावना के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता पर बल दिया।

 

नाज़िमा हलका सुल्ताना परवीन साहिबा ने अभियान की आवश्यकता और उपयोगिता पर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन सीआईओ की ज़ोनल सचिव जवेरिया बानो साहिबा ने किया। राज्य अभियान संयोजक नुज़हत आबिदा ने अभियान की रूपरेखा और गतिविधियों के बारे में बताया।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button