BREKING NEWSEDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदिल्ली ख़ास ख़बरदेशपुलिस प्रशासनबधाई शुभकामनाएंरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम के साथ पंजाब के अंतर्राज्यीय आरोपी कुलजिन्दर सिंह गिरफ्तार थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही। 

31.08.2024थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत पंडरी एक्प्रेसवे के नीचे प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम के साथ आरोपी को पकड़ा गया रंगे हाथ।

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर पुलिस द्वारा प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम के साथ पंजाब के अंतर्राज्यीय आरोपी कुलजिन्दर सिंह गिरफ्तार थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही।

दिनांक 31.08.2024थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत पंडरी एक्प्रेसवे के नीचे प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम के साथ आरोपी को पकड़ा गया रंगे हाथ।

थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही।

आरोपी मूलतः गुरदासपुर पंजाब का है निवासी ।

आरोपी के कब्जे से 2.106 किलोग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम तथा घटना प्रयुक्त एक्टिवा वाहन किया गया है जप्त ।

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 32,13,340/- रूपये।

आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 475/24 दर्ज कर धारा 18 (बी) नारकोटिक एक्ट के तहत् की गई है कार्यवाही। विवरण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा

निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

 

इसी क्रम में दिनांक 30.08.24 को सूचना प्राप्त हुई कि पंडरी एक्प्रेसवे के नीचे, एक सरदार काले रंग का पगड़ी पहने, एक्टीवा वाहन क्रमांक सीजी 04 पी.एस. 5109 में अवैध मादक पदार्थ अफीम रखा

है तथा बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री अनुराग झा द्वारा थाना प्रभारी सिविल लाईन को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को अफीम के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया, जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान में जाकर रेड कार्यवाही कर मुखबीर द्वारा बताये हुए हुलिये क्के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम कुलजिन्दर सिंह पिता सरदार चन्नन सिंह पता गुरदासपुर पंजाब का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा तलाशी लेने पर उसके पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीन रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.106 किलोग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी 04 पी.एस. 5109 जुमला कीमती लगभग 32,13,340/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 475/24 धारा 18 (बी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी कुलजिन्दर सिंह पिता सरदार चन्नन सिंह उम्र 49 साल पता ग्राम कल्लू सोहना, थाना कादिया, जिला गुरदासपुर पंजाब। हालपता गुरूद्वारा के पीछे, टावर वाला मकान श्यामनगर, थाना तेलीबांधा रायपुर।

 

कार्यवाही में थाना सिविल लाईन से उनि. नरसिंह साहू, सउनि. प्रमोद शुक्ला, प्र.आर. 283 टीकेमणी कुमार, आर. 2600 महेन्द्र वर्मा, आर. कमलेश सिंह राजपुत, आर तोरण उपाध्याय एवं आर. मेघराज बैस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker