मध्य प्रदेशहादसा

बस का पुलिया से नदी में गिरने :खरगोन में अचानक टायर फटने से हादसा, ड्राइवर समेत 8 यात्री घायल

THE NARAD NEWS24…………………… खरगोन में एक यात्री बस टायर फटने के बाद बेकाबू होकर पुलिया से नदी में जा गिरी। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। वहां पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला। हादसा खरगोन-सनावद मार्ग पर गुरुवार शाम 5 बजे के करीब हुआ। इसमें ड्राइवर समेत 8 यात्री घायल हो गए। हादसे का वीडियो भी सामने आया है।

गोगावां के थाना प्रभारी प्रवीण आर्य ने बताया कि बस खरगोन से सनावद की ओर जा रही थी। बस में 22 यात्री सवार थे। रोडिया गांव में पुलिया से पहले बस का अचानक टायर फट गया। बस लहराकर नदी में जा गिरी। पीछे चल रही एक बस के कैमरे में सारी घटना रिकॉर्ड हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हादसे में बस चालक सुनील पिता राजाराम की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया है।

हादसे में ड्राइवर को गंभीर चोट लगी है। उसे जिला अस्पताल भिजवाया गया है।
हादसे में ड्राइवर को गंभीर चोट लगी है। उसे जिला अस्पताल भिजवाया गया है।

यात्री बोले- पानी का बहाव कम था, हादसा टला

बस में खरगोन की रहने वाली यात्री सीमा बाई ने बताया कि हम लोगों को कुछ समझने का मौका नहीं मिला। नदी में पानी का बहाव कम था। इससे बड़ा हादसा टल गया।

पास में मौजूद लोग भागते हुए पुलिया के पास पहुंचे। उन्होंने अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

बस ड्राइवर के सिर और पैर में आई चोटें

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह चौहान ने बताया कि बस चालक सुनील की हालत गंभीर होने पर ICU में भर्ती किया है। उसके सिर और पैर में चोट लगी है। हादसे में बस का क्लीनर जितेंद्र पिता डेबा, सीमा बाई पति मनोज और ग्यारसीबाई पति रमेश का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। इन्हें भी हल्की चोटें आई है। बाकि घायलों को कम चोट आने पर गोगावां अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्‌टी दे दी गई है।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker