BJPBJP CGछत्तीसगढ़बिलासपुरराजनीति

बिलासपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी:बीजेपी की ​परिवर्तन यात्रा का करेंगे समापन

THE NARAD NEWS24…………..बिलासपुर पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी हैलीपैड से साइंस कॉलेज मैदान तक रैली कर रहे हैं। उनके साथ नेताओं का काफिला और बड़ा जनसैलाब मौजूद है। तीन महीने में वे तीसरी बार छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। थोड़ी देर बाद यहां वे भाजपा की ​परिवर्तन यात्रा का समापन करेंगे।

साइंस कॉलेज मैदान के मंच पर भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद हैं। विधानसभा चुनाव के लिहाज से संभाग की 25 सीटों पर उनकी सभा को अहम माना जा रहा है।

हेलीपैड से साइंस कॉलेज मैदान तक मोदी ने रैली की।
हेलीपैड से साइंस कॉलेज मैदान तक मोदी ने रैली की।

मोदी की सभा में एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटने का दावा किया गया है। पांच साल में यह दूसरा मौका है, जब प्रधानमंत्री मोदी बिलासपुर का दौरा कर रहे हैं। इससे पहले साल 2018 में उन्होंने इसी साइंस कॉलेज मैदान में चुनावी सभा ली थी। पीएम के दौरे को लेकर साइंस कॉलेज मैदान को सील कर दिया है। इस मार्ग पर सुबह 10 बजे से छह घंटे तक भारी वाहनों की एंट्री बंद है।

एयरपोर्ट पर मेयर एजाज ढेबर और मंत्री अमरजीत भगत ने स्वागत किया।
एयरपोर्ट पर मेयर एजाज ढेबर और मंत्री अमरजीत भगत ने स्वागत किया।

दो परिवर्तन यात्रा का समापन

विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही भाजपा ने दो परिवर्तन यात्रा निकाली। दंतेवाड़ा और जशपुर से शुरू हुई यह यात्रा प्रदेश के सभी 90 विधानसभा में पहुंची। दोनों यात्रा का समापन एक साथ 30 सितंबर को बिलासपुर में होगा।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker