BREKING NEWSEDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाक्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीपुलिस प्रशासनबधाई शुभकामनाएंरायपुर पुलिसरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनाववोटव्यापारशिक्षा

चेकिंग के दौरान 16 लाख 90 हजार रूपये नगदी रकम जप्त

16 lakh 90 thousand rupees cash seized during checking

 

रायपुर पुलिस

 

 

 

The Narad news 24,,,, रायपुर में अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला रायपुर के समस्त थाना क्षेत्रों में समस्त प्रकार के वाहनों सहित संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 08.04.2024 को थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत स्थित टोल नाका पास थाना मंदिर हसौद पुलिस एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक यात्री बस को चेक करने पर एक यात्री के पास बैग में नगदी रकम रखा होना पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा यात्री से नगदी रकम के संबंध में पूछताछ करने एवं वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा गोलमोल जवाब देते हुए नगदी रकम के संबंध में किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा यात्री के कब्जे से *नगदी रकम 16,90,000/- (सोलह लाख नब्बे हजार रूपये) थाना मंदिर हसौद में जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु इनकम टैक्स विभाग रायपुर के सुपुर्द किया गया।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button