RIAPURक्राइमछत्तीसगढ़देशहादसा

बारहवीं के प्रेमी जोड़े ने लगा ली फांसी :अब एक ही चिता में दोनों को विदा किया

THE NARAD NEWS24……………………18 साल के मंटू और 17 साल की लड़की एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। समाज ने नहीं स्वीकारा। दोनों ने जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अब उन्हीं दोनों का मिलन एक ही चिता पर हो रहा है। उनका अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया।

ये हकीकत है दंतेवाड़ा के गीदम के जावंगा में पढ़ने वाले दो बच्चों की। दोनों 12 वीं पढ़ते थे। एक दूसरे से पिछले काफी समय से प्रेम संबंध में बंधे हुए थे। दोनों एक ही गांव के थे, हालांकि दोनों की पढ़ाई अलग अलग स्कूलों में थी।

उनके साथ जुड़े लोगों का कहना है कि वे बचपन से एक दूसरे को जानते थे। एक दूसरे के साथ खेलकर बड़े हुए, लेकिन ऐसा होगा, किसी ने सोचा भी नहीं था।

एक ही चिता पर प्रेमी जोड़े का अंतिम संस्कार किया गया।
एक ही चिता पर प्रेमी जोड़े का अंतिम संस्कार किया गया।

दोनों बच्चों पर परिजन पढ़ाई के लिए दबाव बना रहे थे। परिजन चाहते थे कि बच्चे फिलहाल सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान दे। बच्चे इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहे थे। आखिरकार बच्चों ने फांसी लगाने का फैसला कर लिया और जंगल जाकर फांसी लगा ली।

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। गीदम SDOP आशारानी ने बताया कि शुरुआती जांच में प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। फिलहाल जांच की जा रही है।

एक साथ प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी कर ली। दोनों 12वीं में पढ़ते थे।
एक साथ प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी कर ली। दोनों 12वीं में पढ़ते थे।

जब एक ही चिता में दोनों को लिटाया, हर आंख भीग गई
गांव वालों ने जिन बच्चों को अपने सामने पलते बढ़ते देखा, वो आज उनके सामने चिता पर लेटे थे। गांव का हर आदमी यही कह रहा था कि इन बच्चों की आखिरी ख्वाहिश मिलन की थी, इसलिए इन्हें अलग अलग न किया जाए। इनका अंतिम संस्कार एक साथ किया जाए। हुआ भी वही। चिता सजी। दोनों को एक साथ लिटाया गया और जब मुखाग्नि दी गई तो कई आंखों में आंसू थे।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button