BREKING NEWSIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीपुलिस प्रशासन

गांजा परिवहन करते 02 आरोपी गिरफ्तार थाना अभनपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम गोतियारडीह उपरपारा मोड़ पास आरोपियों को पकड़ा गया गांजा के साथ रंगे हाथ।

एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम की कार्यवाही

 

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर पुलिस

दिनांक 01.02.25

गांजा परिवहन करते 02 आरोपी गिरफ्तार थाना अभनपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम गोतियारडीह उपरपारा मोड़ पास आरोपियों को पकड़ा गया गांजा के साथ रंगे हाथ।

एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम की कार्यवाही।*

* आरोपी के कब्जे से 01 किलो 600 ग्राम गांजा, गांजा परिवहन में प्रयुक्त होण्डा साईन मोटर सायकल तथा 01 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 80,000 रूपये किया गया है जप्त।*

 

* आरोपियों के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 31/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।*

 

विवरण – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही अवैध प्रतिबंधित मादक पदार्थाे सहित प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं सिरप तथा सूखे नशे के तस्करी, खरीदी-बिक्री, नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम रायपुर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय ।दजप छंतबवजपबे ज्ंेा थ्वतबम टीम का गठन किया गया है। जिसमें उक्त टीम को म्दक जव म्दक एवं फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी कार्यवाही करने सहित स्त्रोत के बारे में विस्तृत जानकारी लेकर उनके विरूद्ध विधिसंगत विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में दिनांक 31.01.25 को एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सूचना प्राप्त हुई कि मोटर सायकल सवार 02 व्यक्ति धमतरी से गांजा लेकर अभनपुर की ओर आ रहे है, कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा टीम को आरोपियों की पतासाजी कर गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी करते हुये वाहन एवं उसमें सवार व्यक्तियों को ग्राम गोतियारडीह उपरपारा मोड़ अभनपुर पास चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम महेन्द्र वर्मा एवं विवेक वर्मा होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनकी तलाशी लेने पर उनके पास प्लास्टिक की थैली में गांजा रखा होना पाया गया।

 

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी महेन्द्र वर्मा एवं विवेक वर्मा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 किलो 600 ग्राम गांजा, गांजा परिवहन में प्रयुक्त होण्डा साईन मोटर सायकल क्रमांक सी जी/04/एम टी/1386 तथा 01 नग रेडमी कंपनी का मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 80,000 रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 31/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

 

*गिरफ्तार आरोपी*

 

*01. महेन्द्र वर्मा पिता स्व० रामकुमार वर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड नं0 10 उपरपारा थाना अभनपुर जिला रायपुर (छ.ग.)।*

 

*02. विवेक वर्मा पिता प्रकाशचंद वर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम अल्दा थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर (छ.ग.)।*

 

*कार्यवाही में निरीक्षक सिद्धेश्वर प्रताप सिंह थाना प्रभारी अभनपुर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, प्र.आर. अशीष त्रिवेदी, आर. राकेश सोनी, धनेश्वर कुर्रे, प्रवीण मौर्य, गौरीशंकर साहू तथा थाना अभनपुर से उपनिरीक्षक सोमन सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।*

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker