छत्तीसगढ़

सीएम बघेल का बड़ा बयान कहा-अनियमित कर्मचारियों की नाराजगी पर बघेल जी ने कहा- विभागों से जानकारी मिलने के बाद करेंगे…

अनियमित कर्मचारियों को मिली नहीं कोई उम्मीद

बजट से मिली नाउम्मीदी के बाद अनियमित कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में संविदा कर्मी और दैनिक वेतन भोगियों के लिए समिति बनी थी. जानकारी मांगी गई थी, जिस पर अभी तक 34 विभागों की जानकारों आई है. आधी जानकारी नहीं आई है. जब पूरी जानकारी आएगी तो विचार करेंगे.मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा के लिए रवाना होने से पहले रायपुर हेलीपेड में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि अनियमित कर्मचारियों के बारे में विभिन्न विभागों में संविदा कर्मी और दैनिक वेतन भोगियों के लिए बनी समितियों की बैठकें हो चुकी है. जानकारी मांगी है. अभी तक 34 विभागों की जानकारों आई है, आधी जानकारी नहीं आई है. कर्मचारी किस कैटेगरी में भर्ती हुई है, क्या पद है, जब तक पूरा डाटा नहीं आएगा, उसमें विचार कैसे किया जा सकता है. जब पूरी जानकारी आएगी, तो विचार करेंगे.

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button