बॉलीवुड

इंडियन 2 कमल हासन की की एक्शन सीन की शूटिंग

ब्लॉकबस्टर फिल्म इंडियन

दिग्गज अभिनेता कमल हासन आजकल अपनी 1996 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘इंडियन’ के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हैं। दर्शक फ्रेंचाइजी की दूसरी किस्त का इंतजार कर रहे हैं। एस शंकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग चेन्नई में चल रही है। अब फिल्म से जुड़ा ताजा अपडेट सामने आया है। कमल ने एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग अंतरराष्ट्रीय स्टंट टीम के साथ की है। इसकी एक तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा की।@ikamalhaasan

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

फिल्म में काजल अग्रवाल, सिद्धार्थ, गुलशन ग्रोवर, प्रिया भवानी शंकर, समुथिरकानी, बॉबी सिम्हा, गुरु सोमसुंदरम, दिल्ली गणेश, जयप्रकाश और वेनेला किशोर जैसे कलाकार अभिनय करते नजर आएंगे। रकुल प्रीत सिंह भी ‘इंडियन 2’ में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। गौरतलब है कि ‘इंडियन 2’ की शूटिंग 2019 में शुरू हुई थी, लेकिन सेट पर एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के बाद शूटिंग को आगे बढ़ा दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई थी।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button