छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ राज्य बाल आयोगधार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबेमेतरा

जिला स्तरीय युवा उत्सव में युवाओं को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर, विकसित भारत चैलेंज ट्रैक और क्रिएटिव यूथ रील चैलेंज होंगे आकर्षण का केंद्र

जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग बेमेतरा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने के लिए सभी प्रतिभागियों को माय भारत (MY Bharat) पोर्टल पर पंजीयन कराना अनिवा

 

 

The narad news 24,,,बेमेतरा 17 अक्टूबर 2026/-* भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवाओं के बीच पारस्परिक एकीकरण, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला एवं राज्य स्तर पर युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। युवा उत्सव के साथ विकसित भारत चैलेंज ट्रैक का भी आयोजन किया जाएगा। प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार जिला स्तरीय युवा उत्सव में विजेता प्रतिभागी एवं दल सांस्कृतिक विधाओं में राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेंगे।

जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग बेमेतरा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने के लिए सभी प्रतिभागियों को माय भारत (MY Bharat) पोर्टल पर पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। एक प्रतिभागी केवल एक ही विधा में भाग ले सकेगा। प्रतिभागियों के लिए आयु सीमा 15 से 29 वर्ष तथा संगतकारों के लिए 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 17 अगस्त 2026 की स्थिति में की जाएगी।

 

भारत सरकार द्वारा निर्धारित विधाओं में विकसित भारत चैलेंज ट्रैक, लोकनृत्य, लोकगीत, चित्रकला, कविता लेखन एवं नुक्कड़ नाटक शामिल हैं। इन विधाओं में चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय युवा उत्सव में राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

 

विकसित भारत चैलेंज ट्रैक के अंतर्गत ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें प्रतिभागियों को जनजातीय नेतृत्व, प्राकृतिक संसाधन एवं समावेशी विकास विषयों पर 500 शब्दों में निबंध लिखना होगा। लोकनृत्य एवं लोकगीत प्रतियोगिता में अधिकतम सात सदस्य तथा तीन अतिरिक्त संगतकार शामिल हो सकेंगे। इसमें टेप रिकॉर्डेड संगीत एवं फिल्मी गीत मान्य नहीं होंगे।

 

चित्रकला प्रतियोगिता में प्रत्येक प्रतिभागी को पोस्टर पर एक चित्र प्रस्तुत करना होगा। चित्र बनाने के लिए ए-3 आकार का पोस्टर निर्धारित किया गया है। कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभागी हिंदी, अंग्रेजी अथवा क्षेत्रीय भाषा में अपनी कविता प्रस्तुत कर सकेंगे। कविता में हिंसात्मक, आपराधिक, आपत्तिजनक अथवा अनुचित सामग्री नहीं होनी चाहिए। साथ ही जाति, धर्म, नस्ल, रंग आदि के आधार पर भेदभाव को बढ़ावा देने वाली सामग्री भी स्वीकार नहीं की जाएगी।

 

युवा उत्सव में नुक्कड़ नाटक को भी शामिल किया गया है। इसमें अधिकतम 10 सदस्य भाग ले सकेंगे, जिनमें महिला, पुरुष अथवा दोनों शामिल हो सकते हैं। इस वर्ष युवाओं की रचनात्मकता और सोशल मीडिया पर सहभागिता को प्रोत्साहित करने के लिए क्रिएटिव यूथ रील चैलेंज भी आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत प्रतिभागियों को ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित छत्तीसगढ़’ निर्धारित थीम पर अधिकतम 60 सेकंड की रील बनाकर प्रस्तुत करनी होगी।

 

रील चैलेंज में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को अपनी रील अपने व्यक्तिगत इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट करनी होगी तथा जिला कलेक्ट्रेट के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट को टैग करना अनिवार्य होगा। साथ ही आयोजन के लिए निर्धारित हैशटैग का उपयोग करना होगा। रील निर्धारित समय-सीमा के भीतर पोस्ट करनी होगी। प्रतिभागियों को रील का लिंक एवं आवश्यक विवरण आयोजन समिति को उपलब्ध कराना होगा। सोशल मीडिया सहभागिता के अंक निर्धारित अंतिम तिथि एवं समय तक प्राप्त लाइक की संख्या के आधार पर दिए जाएंगे। यदि किसी प्रविष्टि में फर्जी, बॉट अथवा कृत्रिम तरीके से बढ़ाए गए लाइक पाए जाते हैं, तो उसे निरस्त किया जा सकता है।

 

युवा उत्सव में पारंपरिक वेशभूषा का प्रदर्शन भी किया जाएगा। प्रतिभागियों को अपनी वेशभूषा एवं साज-सज्जा से संबंधित आवश्यक सामग्री स्वयं लानी होगी। इसके अतिरिक्त रॉक बैंड की प्रतियोगिता का आयोजन केवल राज्य स्तर पर किया जाएगा। रॉक बैंड के इच्छुक दलों को निर्धारित समयावधि में पंजीयन कराना होगा। केवल पंजीकृत दलों को ही प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा।

 

जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग बेमेतरा ने जिले के युवाओं से युवा उत्सव की विभिन्न विधाओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान एवं राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने की अपील की है। युवा उत्सव से संबंधित विस्तृत जानकारी, पंजीयन प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों के लिए इच्छुक प्रतिभागी खेल एवं युवा कल्याण विभाग, बेमेतरा से संपर्क कर सकते हैं।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker