जनता से अधिक से अधिक स्थापित करें संवाद – भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह का प्रथम बस्तर प्रवास, कार्यकर्ताओं ने किया जोशीला व आत्मीय स्वागत
दंतेवाड़ा शक्तिपीठ में मांईजी के दर्शन कर शीश नवाया, कहा; बहुत विशेष है बस्तर भाजपा जिला कार्यालय में ली परिचयात्मक बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन

The narad news 24,,,,,,रायपुर/जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह नव दायित्व संभालने के बाद आज रविवार को प्रथम बस्तर प्रवास पर पहुंचे और सर्वप्रथम दंतेवाड़ा शक्तिपीठ में बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दर्शन पूजन कर आशीर्वाद पाया। संभाग मुख्यालय जगदलपुर में भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिंह का जोशीला व आत्मीय स्वागत किया। परिचयात्मक बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया और जनता से अधिक से अधिक संवाद स्थापित करने कहा।

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिंह ने कहा कि बस्तर बहुत विशेष है। वर्तमान में देश काल में जैसी परिस्थितियां जानबूझकर कर निर्मित करने प्रयास रचे जा रहे हैं, सभी भाजपा कार्यकर्ता हर क्षेत्र में जनता से सीधे जुड़कर संवाद बनायें। युवाओं से अधिक से अधिक चर्चा करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा व जन सेवा सर्वोपरि है। संगठन को सशक्त बनाने सतत सक्रियता और विचारों का प्रवाह आवश्यक है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से बस्तर सांसद महेश कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, पूर्व विधायक डा सुभाऊ कश्यप, संतोष बाफना, ब्रेवरेज कार्पोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवासन राव मद्दी, प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय, महापौर संजय पाण्डेय, जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही,परीश राम बेसरा, जिपं उपाध्यक्ष बलदेव मण्डावी, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, योगेन्द्र पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष आर्येंद्र सिंह आर्य, नरसिंह राव, लखीधर बघेल, रोहित त्रिवेदी, फूलसिंह सेठिया, किरण सेन, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, माहेश्वरी ठाकुर, अभिलाष यादव,विनय सोना, बी जयराम, ममता राणा आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
_________________



