CONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

 सरकार पटवारियो की हड़ताल का समाधान निकाले, किसान परेशान हो रहे – कांग्रेस

The narad news 24,,,,रायपुर,,,,/21 अक्टूबर 2026। सरकार पटवारियो की हड़ताल का समाधान निकाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पटवारियो की हड़ताल के कारण धान खरीदी के पहले की तैयारियां बाधित हो रही है। इस वर्ष धान विक्रय के लिए एग्री-स्टैक पोर्टल पर पंजीयन और फार्मर आईडी आवश्यक है। किसान के धान विक्रय से संबंधित खसरों की फार्मर आईडी से लिंकिंग भी जरूरी है। वहीं फसल और रकबे की प्रविष्टि डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से 31 अक्टूबर तक पूरी की जानी है। पटवारियो के हड़ताल के कारण भूमि के रिकॉर्ड, खसरा, मैपिंग, बैंक खाते, नामांतरण, बंटवारा और फसल के रकबे में अंतर होने पर समय रहते सुधार कराना जैसे बाधित हो रहे है। ऐसे में किसान अपना धान कैसे बेच पायेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार ने धान खरीदी के लिये पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तक निर्धारित है। पटवारियो की हड़ताल के कारण 31 अक्टूबर तक सभी किसानों का पंजीयन कैसे हो पायेगा। धान खरीदी के लिए पंजीयन का काम चल रहा है, लेकिन फौती काटना बंद होने और राजस्व रिकॉर्ड दुरुस्त नहीं होने से किसान तहसील कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। पटवारी प्रतिवेदन के बिना तहसीलदार और एसडीएम कार्यालयों में राजस्व के प्रकरण लंबित हो गए हैं। धारा 115 के तहत लाखों प्रकरण पहले से ही शीर्ष कार्यालयों में लंबित हैं और अब नए प्रतिवेदन ही नहीं पहुंच रहे हैं। फौती, नामांतरण, बंटवारा और त्रुटि सुधार के लिए किसानों को भटकना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में यदि रिकॉर्ड समय पर दुरुस्त नहीं हुआ तो हजारों किसानों को धान बेचने से भी वंचित होना पड़ सकता है।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पटवारी राजस्व विभाग द्वारा थोपे गए नए पीवी ऐप यानी फिजिकल वेरिफिकेशन ऐप का विरोध कर रहे हैं। इस ऐप के जरिए डिजिटल सर्वे और ळच्ै फोटो अपलोड करना अनिवार्य किया गया है, लेकिन ऐप में लगातार तकनीकी खामियां आ रही हैं। सर्वर डाउन रहना, लोकेशन मैच न होना, और खेत में खड़ी फसल के भौतिक सत्यापन में आ रही व्यवहारिक दिक्कतों से पटवारी परेशान हैं। पटवारी संघ पहले ही सरकार को इन दिक्कतों से अवगत करा चुका था, लेकिन सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई, जिसके चलते उन्हें मजबूरन हड़ताल के रास्ते पर जाना पड़ा। उनका यह विरोध पूरी तरह जायज है। सरकार पटवारियो के हड़ताल का समाधान निकाले ताकि धान खरीदी में उसका विपरीत प्रभाव नही पड़े।

 

 

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker