CONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

 भाजपा सरकार ने अटल विश्वास पत्र में काम नही किया इसलिये शहरी क्षेत्रों में समस्याओं का अंबार

 मोदी की गारंटी की तरह अटल विश्वास पत्र भी जुमला निकाल निकाय क्षेत्रो की जनता से धोखा

The narad news 24,,,,,,रायपुर,,,,,,22 अक्टूबर 2026। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा ने अटल विश्वास पत्र जारी कर निकाय क्षेत्रो की जनता से वादा किया था कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर यातायात समस्या,ड्रेनेज सिस्टम, जल भराव की समस्या, पेयजल संकट, बिजली के झूले तार की समस्या, कचरा निष्पादन की उचित व्यवस्था,साथ आधुनिक एवं सुव्यवस्थित शहर बनायेगे।लेकिन उस दिशा में बीते दो वर्षों में रत्ती भर काम नही हुआ है।सरकार में बैठे लोगों ने अटल विश्वास पत्र को कूड़ेदान में फेंक दिया जिसके चलते आज निकाय क्षेत्र की जनता सनस्याओ से जूझ रही है।भाजपा के जनप्रतिनिधि अब इन समस्याओं के लिए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहरा कर पल्ला झाड़ रहे है जवाबदेही से भाग रहे है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद निकाय क्षेत्र की विकास कार्यों के लिए फूटी कौड़ी नही दिया गया सिर्फ घोषणाएं की गई। भाजपा के महापौर जनता की समस्याओं पर सवाल पूछने पर हमारी अधिकारी सुनते नही जैसा रूखा जवाब देकर बचते है। आखिर जब इनकी सुनी नही जाती तो जनसमस्या का निवारण कौन करेगा। अटल विश्वास पत्र के वादे कौन पूरा करेगा। ये तो सीधा सीधा धोखा है। अब सरकार के जिम्मेदार भी वही अधिकारियों पर ठीकरा फोड़कर बच रहे है। आखिर ये सरकार कौन चला रहा है?अधिकारी पर नियंत्रण सरकार में बैठे जिम्मेदारों का नही है तो किसका है? पूरे प्रदेश में प्रशासनिक अराजकता सरकार की नाकामी है।

 

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा का चरित्र भी है चुनाव में वादा करना और वादा करने के बाद वादा खिलाफी करना और अपनी नाकामी को पूर्ववर्ती सरकारों पर डालकर जवाब देने से बचाना। निकाय क्षेत्र की जनता के लिए अटल विश्वास पत्र भी मोदी की गारंटी की तरह जुमला साबित हो गया। ट्रिपल इंजन की सरकार जनता के लिए ट्रबल इंजन साबित हो रहा है।कांग्रेस मांग करती है अटल विश्वास पत्र में जनता से किये वादा को तत्काल पूरा किया जाये।राजधानी सहित प्रदेश के सभी निकायों में जलभराव की समस्या का युद्ध स्तर पर निदान किया जाये।

 

 

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker