छत्तीसगढ़लाइफस्टाइल

छत्तीसगढ़ में बना योग का वर्ल्ड रिकॉर्ड : 2 हजार लोगों ने एक साथ किया सेतुबंध आसन,रायपुर रेंज

THE NARAD NEWS24…………………………………………..छत्तीसगढ़ के बूढ़ा तालाब स्थित इंडोर स्टेडियम में रविवार को एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। राज्य योग आयोग के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड में एक साथ 2000 से अधिक लोगों ने सेतुबंध आसन का प्रदर्शन किया। जिसकी खूबसूरत तस्वीर ड्रोन कैमरे में भी रिकॉर्ड की गई। इस ग्रुप योगाभ्यास इवेंट में सेतुबंध आसन के साथ-साथ प्राणायाम और ध्यान की प्रैक्टिस भी की गई। साथ ही इस कार्यक्रम में सोशल मीडिया में अपने योग के लिए फेमस IG रतनलाल डांगी भी मौजूद थे। जो अक्सर योग करते हुए यूथ को हेल्थ के लिए मोटिवेट करते हैं।

इस कार्यक्रम योग साधकों ने तिरंगा थीम पर योग किया।

इस कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ योग आयोग ने स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आयोजित किया था। जिसे लेकर CM भूपेश बघेल ने कहा की छत्तीसगढ़ जब तक करेगा योग, तब तक रहेगा निरोग। उन्होंने कहा ये सेतुबंध आसन मन और शरीर को ब्रिज की तहत जोड़ता है।

इस अवसर पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड डॉ. मनीष विश्नोई ने रिकार्ड बनने की घोषणा करते हुए छत्तीसगढ़ योग आयोग को प्रोविजनल सर्टिफिकेट दिया है।

इस कार्यक्रम में योग आयोग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा समेत कई अन्य नेता शामिल हुए।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker