RIAPURRIAPUR BREKING NEWSआबकारी विभागछत्तीसगढ़मौसम विभागलाइफस्टाइलवन विभागस्वास्थ विभाग

Weather Update कड़ाके की ठंड दिसंबर से ही शुरू 

ग्रामीण और शहर के आउटर क्षेत्रों में सुबह सुबह व रात में ठंड बढ़ने लगी

 

प्रदेश में मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही बना रहेगा।

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर प्रदेश  सहित प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल भी छाए रहे।  ग्रामीण और शहर के आउटर क्षेत्रों में सुबह सुबह व रात में ठंड बढ़ने लगी

:  कड़ाके की ठंड दिसंबर से ही शुरू होगी। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में विशेष गिरावट नहीं आ पा रही है, बल्कि कुछ क्षेत्रों में तो न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा है। आने वाले पांच दिनों यानी 30 नवंबर तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है।

न्यूनतम तापमान में 30 नवंबर तक विशेष बदलाव नहीं

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ शुक्रवार को भारतीय क्षेत्र से गुजरा और दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 26 नवंबर को उत्तर पश्चिम व पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इसके बाद 30 नवंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करेगा। इसके चलते हवा की दिशा पूर्वी बनी रहेगी और वातावरण में नमी रहेगी। इसके प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 30 नवंबर तक विशेष बदलाव नहीं होगा, हालांकि उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker