BJPBJP CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

हमें नवाचार के साथ संगठन को और मजबूत करना होगा : शिवप्रकाश

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने प्रदेश पदाधिकारियों की ली बैठक

 

The narad news 24,,,,,,,रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा है कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता हर पल संगठन की कार्ययोजना पर जुटा होता है। यही कारण है कि हमारे संगठन का विस्तार हो रहा है। छत्तीसगढ़ व देश में हमारी सदस्य संख्या हमारे संगठनात्मक स्वरूप का प्रतीक है। श्री शिवप्रकाश शुक्रवार को यहाँ कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में आहूत भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।

भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि हम सदैव अनुशासन के दायरे में रहकर एक श्रेष्ठ कार्यकर्ता के रूप में जुटते हैं। प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी आगामी कार्ययोजना के साथ संगठन को कैसे मजबूत करें, इसके लिए जुटे हुए हैं। सबकी भूमिका पूरे प्रदेश में कार्यकर्ता, कार्यालय व कार्यक्रम के बीच सेतु के रूप में हैं। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता हमेशा संगठन के लिए समर्पित होता है, इसलिए हम मजबूत होते हैं।

 

इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सब विचारधारा के उपासक हैं। हमारे व्यवहार में विचार है, इसलिए सदैव विचार के लिए समर्पित होते हैं। हम सब कार्यकर्ता मजबूत संकल्प के साथ आगामी कार्ययोजनाओं के लिए जुटे हुए हैं। इस मौके पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, महामंत्री त्रय अखिलेश सोनी, यशवंत जैन, डॉ. नवीन मार्कण्डेय, लद्दाख के पूर्व सांसद व एसआईआर के प्रदेश प्रभारी जामयांग त्सेरिंग नामग्याल सहित प्रदेश पदाधिकारी मौजूद थे।

———————–

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker