BREKING NEWSHOSPITALRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धरना प्रदर्शन कर्मचारी संघरोजगारलाइफस्टाइलशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

संस्कारधानी में गूंजे एनएचएम कर्मचारियों के स्वर

प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई जिला स्तरीय बैठक

 

The Narad News 24,,,,रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक आज संस्कारधानी राजनांदगांव के महाराष्ट्र मंडल भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों की लंबित मांगों और आगामी प्रदेश स्तरीय आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

ज्ञात हो कि NHM के संविदा कर्मचारी विगत 20 वर्षों से नियमितीकरण, ग्रेड पे, मेडिकल अवकाश, एवं स्थानांतरण नीति जैसी मूलभूत मांगों को लेकर लगातार संघर्षरत हैं। विगत माह स्वास्थ्य भवन रायपुर का घेराव कर कर्मचारियों ने प्रशासन का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित किया था, जिसमें संघ पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बैठक कर एक माह के भीतर समाधान का आश्वासन दिया गया था। परंतु, तय समय सीमा समाप्त होने के बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे प्रदेशभर के कर्मचारियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

प्रदेश नेतृत्व द्वारा स्पष्ट किया गया कि यदि शीघ्र ही समाधान नहीं किया गया, तो प्रदेशभर में बड़ा और व्यापक आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा। इसी संदर्भ में राजनांदगांव जिले में यह बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला स्तरीय संगठन का पुनर्गठन भी किया गया।

 

बैठक में निम्न पदाधिकारियों की घोषणा की गई:

जिलाध्यक्ष – डॉ. किरण गायकवाड़

उपाध्यक्ष – रोशन नदेश्वर

सचिव – हितेंद्र कोसरे

कोषाध्यक्ष – अनिल कुमार पारधी

सदस्यगण – प्रकाश साहू, पंकज झा

सलाहकार – अखिलेश नारायण सिंह, राकेश कुर्रे, बृजेश ताम्रकार,डॉ पायल श्रीवास्तव

विशेष आमंत्रित सदस्य – मोहन साहू, अभिषेक शर्मा, हेमंत साहू, विवेक मेश्राम (खैरागढ़ से)

 

बैठक में प्रदेश संगठन से प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

हेमंत सिन्हा, डॉ. रविशंकर दीक्षित, पूरन दास, दुर्ग जिलाध्यक्ष डॉ. आलोक शर्मा, डॉ. सत्या बारले, शेखर ताम्रकार, भीष्म साहू, गजेंद्र गुप्ता, डॉ. तेज देशलहरे सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीगण।

संघ ने स्पष्ट किया कि अब यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया, तो प्रदेशभर के NHM कर्मी चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker