छत्तीसगढ़पत्थलगांव (जशपुर)बधाई शुभकामनाएंमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायराजनीतिरोजगारलाइफस्टाइलवन विभागविधायकव्यापारशिक्षास्वास्थ विभाग

जशपुर पहुंचे विष्णुदेव साय, सौरभ सागर द्वार का किया लोकार्पण मुख्यंमत्री बनने के बाद पहली बार

सीएम साय आज “जशपुरिया माटी अटल सुशासन समारोह” में शामिल होंगे. इसके साथ ही सीएम साय जशपुर वासियों को करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंग बता दें कि, जशपुर के माटी पुत्र मुख्यमंत्री साय के मुख्यमंत्री बनने पश्चात जशपुर आगमन

जशपुर पहुंचे विष्णुदेव साय, सौरभ सागर द्वार का किया लोकार्पण मुख्यंमत्री बनने के बाद पहली बार

 

The narad news 24,,,,जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद आज पहली बार जशपुर पहुंचे. जहां उन्होंने बस स्टैंड के पास नवनिर्मित सौरभ सागर द्वार का लोकार्पण किया. जिसके बाद सीएम साय बालाजी मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए. वहीं रणजीता स्टेडियम के समीप स्थापित स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की आदमकद प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया. बता दें कि सीएम साय आज “जशपुरिया माटी अटल सुशासन समारोह” में शामिल होंगे. इसके साथ ही सीएम साय जशपुर वासियों को करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंग बता दें कि, जशपुर के माटी पुत्र मुख्यमंत्री साय के मुख्यमंत्री बनने पश्चात जशपुर आगमन पर नगरवासियों ने पुष्प वर्षा से उनका स्वागत किया. नगरवासियों ने बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया

. इस दौरान ग्राम चड़िया के उरांव समाज के करमा नर्तक दलों द्वारा मांदर की ताल पर सुंदर करमा नृत्य प्रस्तुत कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया. जशपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री साय हेलीपैड से खुली गाड़ी में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए शहर के कॉलेज रोड में बस स्टैंड के समीप नवनिर्मित सौरभ सागर द्वार पहुंचे, जहां उन्होंने द्वार का लोकार्पण किया.

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button