RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय

The Narad news 24,,,,,,,रायपुर,,,,,। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 12 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। इन 12 वर्षों में देश ने कई ऐतिहासिक और कड़े फैसले देखे हैं, जिन्होंने भारत को आंतरिक रूप से सुरक्षित और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. मार्कण्डेय ने कहा कि धारा 370 की समाप्ति, भव्य राम मंदिर का निर्माण और देश की सुरक्षा नीति में आया युगांतरकारी बदलाव पीएम मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है। जीएसटी, जनधन खाते और डीबीटी के माध्यम से भ्रष्टाचार पर सीधी चोट की गई है, जिससे सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच रहा है। छत्तीसगढ़ के संदर्भ में श्री मार्कंडेय ने कहा कि मोदी सरकार की केंद्रीय योजनाओं ने हमारे राज्य के नक्सल प्रभावित और पिछड़े क्षेत्रों में विकास की नई रोशनी पहुंचाई है। युवाओं के लिए स्टार्टअप इंडिया और मुद्रा योजना ने रोजगार के नए द्वार खोले हैं।

—————–

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker