EDUCATIONHOSPITALRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़स्वच्छता अभियानस्वास्थ विभागस्वास्थ्य विभाग

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वाधान में तेरापंथ युवक परिषद, रायपुर द्वारा 17 सितम्बर 2025, दिन बुधवार को एक वृहद मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव का आयोजन

मानवता का महान संकल्प वृहद मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव 17 सितम्बर को रायपुर में

 

 

The Narad News 24,,,, रायपुर दिनांकः 15 सितम्बर 2025  रायपुर मानवता का महान संकल्प वृहद मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव 17 सितम्बर को रायपुर में

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वाधान में तेरापंथ युवक परिषद, रायपुर द्वारा 17 सितम्बर 2025, दिन बुधवार को एक वृहद मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।

 

इस ऐतिहासिक रक्तदान शिविर को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार तथा छत्तीसगढ़ राज्य रक्त संक्रमण परिषद का सहयोग प्राप्त है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में रक्तदान की आवश्यकता और महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को रक्तदाता बनने के लिए प्रेरित करना है।

इस अवसर पर लगाया गया संदेश “मानव है, मानवता में प्राण भरे, आओ संकल्पित हो सब रक्तदान करें” समाज को यह प्रेरणा देता है कि रक्तदान एक महान दान है, जो जीवन बचाने का सबसे सरल और सर्वोच्च माध्यम है।

 

इस रक्तदान शिविर में #हर घर रक्तदाता अभियान के तहत QR कोड स्कैन कर आसपास के ब्लड डोनेशन कैंप की लोकेशन भी प्राप्त की जा सकती है।

 

आयोजन की जानकारीः

17तारीख: 17 सितम्बर 2025

समयः सुबह 09:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक

स्थानः रायपुर एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में।

तेरापंथ युवक परिषद, रायपुर ने समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में भाग लेकर इस स्वर्णिम ऐतिहासिक दिवस के साक्षी बने और मानवता की सेवा में योगदान दें।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker