IED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यकृषिछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़दिल्ली ख़ास ख़बरदेशदेश विदेशपत्रकारमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायरामविचार नेताम कृषि मंत्रीरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

नारायणपुर के दो किसानों को मिला मिलेनियर फार्मर ऑफ़ इंडिया अवार्ड मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री ने दी बधाई

आयोजित मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड-2024 से छत्तीसगढ़ राज्य के नारायणपुर जिले के किसान श्री चौतू राम यादव और श्री नीलकंठ नाग को सम्मानित

 

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर, 05 नवंबर 2024/ नई दिल्ली में 1 से 3 दिसंबर को आयोजित मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड-2024 से छत्तीसगढ़ राज्य के नारायणपुर जिले के किसान श्री चौतू राम यादव और श्री नीलकंठ नाग को सम्मानित किया गया। इन दोनों किसानों ने कृषि विज्ञान केंद्र, नारायणपुर के सहयोग से नवाचार और समन्वित कृषि प्रणाली अपनाकर अपनी आय बढ़ाई।

श्री चौतू राम यादव (बांगडोंगरी) ने धान की खेती के साथ पशुपालन, मछली पालन, और केंचुआ खाद उत्पादन से आय के नए साधन विकसित किए। श्री नीलकंठ नाग (बेलगांव) ने धान के साथ सब्जी उत्पादन, मछली और बतख पालन को अपनाकर आर्थिक मजबूती हासिल की। यह सम्मान किसानों की मेहनत और नवाचार का प्रतीक है तथा अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बनेगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव और कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने नारायणपुर के इन किसानों को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker