भारतीय जनता युवा मोर्चा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक संपन्न

The narad news 24,,,,रायपुर,,,। भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक के समापन सत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कंडेय सहित युवा मोर्चा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए।

*पार्टी की विचारधारा व नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण – किरण देव*
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है और पार्टी की विचारधारा व नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत करें तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अनुशासन, समर्पण और सेवा भाव के साथ कार्य करें। उन्होंने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, नए मतदाताओं और युवाओं को पार्टी से जोड़ने तथा रचनात्मक अभियानों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सक्रिय रहने का मंत्र दिया।
*युवा मोर्चा भाजपा की ऊर्जा, उत्साह और संघर्ष की पहचान है – बृजमोहन अग्रवाल*
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता संगठन को मजबूती देने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। युवा मोर्चा भाजपा की ऊर्जा, उत्साह और संघर्ष की पहचान है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती की शुरुआत बूथ से होती है। युवा मोर्चा के हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, नए युवाओं को जोड़ने और पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अनुशासन, समर्पण और सेवा भाव के साथ काम करें। युवा मोर्चा का कार्यकर्ता केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रहे, बल्कि समाज के हर वर्ग के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझे और उनके समाधान के लिए सक्रिय रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। इस विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का दायित्व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर है।
*युवा विकसित भारत – विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में अपनी निर्णायक भूमिका निभाएं – डॉ. हेमांग जोशी*
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी आज युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में शामिल हुए, जहां प्रदेश भर से आए कार्यसमिति सदस्यों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। बैठक में उन्होंने संगठन की आगामी कार्ययोजना, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, नए युवाओं को संगठन से जोड़ने और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है और छत्तीसगढ़ का युवा आज केवल भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की परिवर्तनकारी शक्ति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अनुशासन, समर्पण और सेवा भाव के साथ संगठन के लिए काम करें, सोशल मीडिया से लेकर मैदानी संघर्ष तक हर मोर्चे पर सक्रिय रहें और विकसित भारत – विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में अपनी निर्णायक भूमिका निभाएं।
*भारत आज दुनिया में विकास, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रगौरव का प्रतीक बनकर उभरा है – डॉ. जोशी*
युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी के ओजस्वी संबोधन से युवाओं में नया जोश और उत्साह भर गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया में विकास, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रगौरव का प्रतीक बनकर उभरा है और इस यात्रा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी युवा पीढ़ी के कंधों पर है। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे विपक्ष की भ्रामक राजनीति का तथ्यों के साथ जवाब दें, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें और गांव-गांव, घर-घर जाकर भाजपा की विचारधारा और सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएं। उनके संबोधन के बाद कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया, वहीं पूरी बैठक में युवाओं के उत्साह, नारों और ऊर्जा से वातावरण जोश से भरा रहा।
इस अवसर पर युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कंडेय, युवा मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री अर्पिता बड़जेना, युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी वैभव बैस, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी हिमांशु यादव, राष्ट्रीय सह कार्यालय प्रभारी मोहित सोनी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य गजेंद्र सिंह तोमर, अनमोल झा, सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद।



