दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेश 17 और 18 फरवरी को,सीएम साय,मंत्री और विधायक दिल्ली जाएंगे
Two-day national convention BJP's national convention in Delhi on 17th and 18th February, CM Sai, ministers and MLAs will go to Delhi

THE NARAD NEWS 24,,,,,,रायपुर।दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेश 17 और 18 फरवरी को,सीएम साय,मंत्री और विधायक दिल्ली जाएंगे
विधानसभा चुनाव में अपनी प्रचंड जीत के बाद इन दिनों भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है। जिसके मद्देनजर पार्टी ने दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन करने वाली है। भाजपा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 17 और 18 फरवरी को दिल्ली के भारत मंडपम में होगा।
इस अधिवेशन में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का अध्यक्षीय उद्बोधन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समापन भाषण होगा। इस दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम सात बजे दिल्ली जाएंगे। इसके साथ ही इस अधिवेशन में शामिल होने के लिए सभी मंत्री और अधिकांश विधायक भी दिल्ली जाएंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं पार्टी के लिए 370 सीट जीतने और एनडीए गठबंधन के लिए 400 से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य तय कर दिया है। उसी लक्ष्य को फलीभूत करने के लिए दिल्ली में 11500 पार्टी के प्रमुख नेता बैठक में बुलाए गए हैं।



