BALODBREKING NEWSRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़देशवन विभाग

फिर बालोद पहुंचा दंतैल हाथी:11 गांवों में हाई अलर्ट जारी

THE NARAD NEWS24……………………बालोद जिले में एक बार फिर दंतैल हाथी ने दस्तक दी है। धमतरी से पहुंचे इस दंतैल हाथी की वन विभाग लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है। हाथी गुरूर वन परिक्षेत्र में मौजूद है। इधर वन विभाग ने 11 गांवों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

वन विभाग के मुताबिक, दंतैल हाथी ने इलाके में किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। खासतौर पर धान की फसल को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा है। वन विभाग ने मुआवजा प्रकरण बनाकर किसानों को राशि देने की बात कही है।

बालोद जिले में एक बार फिर दंतैल हाथी ने दस्तक दी है, जिससे लोग दहशत में हैं।
बालोद जिले में एक बार फिर दंतैल हाथी ने दस्तक दी है, जिससे लोग दहशत में हैं।

इन गांवों में अलर्ट जारी

वहीं दंतैल हाथी की मौजूदगी को लेकर बोरिदकला, मुड़खुसरा, आमापानी, जगतरा, सोहतरा, बिच्छीबाहरा, खैरडीगी, नैकुरा, ओनाकोना, कर्रेझर, ओडेनाडीह समेत 11 गांवों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

वन विभाग ने जारी की चेतावनी

वन विभाग ने लोगों को जंगल की ओर नहीं जाने की चेतावनी दी है। साथ ही हाथी का फोटो-वीडियो लेने के लिए मना किया गया है। वनकर्मियों ने बताया कि दंतैल हाथी बालोद के 2 और 3 रिजर्व फॉरेस्ट इलाके में घूम रहा है।

हाथियों के दल ने 160 से ज्यादा घरों को तोड़ा

वन विभाग ने बताया कि बालोद में पिछले 4 सालों से हाथियों का आतंक है। बीते 3 सालों में हाथियों के हमले में 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि 160 से ज्यादा घरों को हाथियों ने तोड़ा है। कई एकड़ में लगी फसलें भी बर्बाद हो गईं।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker