BREKING NEWSEDUCATIONHOSPITALRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकवि काव्यकानून व्यवस्थाकृषिघोषणा पत्रछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबधाई शुभकामनाएंमंत्री बृजमोहन अग्रवालराजनीतिराम भगवान श्री रामरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरेलवेरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनावविधायकवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के जन्मदिवस पर उनके निवास पर हजारों लोग  बधाई देने पहुंचे। मंत्री अग्रवाल ने लोगों की बधाइयां सहर्ष स्वीकार किया

Thousands of people reached the residence of Education and Culture Minister Brijmohan Agarwal on his birthday to wish him. Minister Aggarwal gladly accepted people's congratulations

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर 1 मई बुधवार 1 मई मजदूर दिवस के दिन जनसेवा में 24 घंटे सातों दिन लगे रहने वाले छत्तीसगढ़ के जननेता मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन है।

बीती रात से ही उनके निवास पर जन्मदिन की बधाई देने भाजपा कार्यकर्ताओं, उन्हें चाहने वाले गणमान्य नागरिकों,पारिवारिक लोगों का तांता लगा रहा। इस दौरान दर्जनों केक काटे गए। भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी तरल सोलंकी की तरफ से 65 केक कटवाए गए। मिठाईयां बांटी गई और बृजमोहन अग्रवाल को बधाईयां दी जाती रही।

इतना ही नहीं बृजमोहन अग्रवाल के चाहने वालों ने राजधानी रायपुर में जगह जगह विशेष आयोजन किए।

चंगोराभाठा में बृजमोहन अग्रवाल को लड्डुओं से तौला गया। तो वहीं

सिविल लाइन मंडल के अंतर्गत पं. भगवती चरण वार्ड के बैरनबाजार हनुमान मंदिर के पास बृजमोहन अग्रवाल जी के जन्मदिन पर शरबत वितरण किया गया।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजू नारायण सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आकाशवाणी काली मंदिर में उनकी दीर्घायु जीवन के लिए हवन पूजन किया गया।

 

*

 

रायपुर 1 मई

विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीतकर दर्ज करने वाले रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को अपनी विधानसभा क्षेत्र रायपुर दक्षिण में रोड शो कर जनता से लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से इतिहास दोहराने की बात कही।

रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को राजधानी रायपुर दक्षिण में रोड शो कर जनता से समर्थन मांगा।

आज का रोड शो लाखे नगर मंडल, पुरानी बस्ती मंडल, सदर मंडल, सिविल लाइन मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में किया गया।

इस दौरान जगह जगह पुष्पवर्षा, माला पहनाकर और जोरदार आतिशबाजी कर बृजमोहन अग्रवाल का स्वागत किया गया। आज ही जननायक का जन्मदिन होने के कारण स्थानीय जनता की खुशी कई गुना बढ़ गई थी।

बृजमोहन अग्रवाल ने भी जनता को निराश नहीं किया और जगह जगह उनको संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि यह रायपुर दक्षिण की जनता का प्यार ही है कि लगातार आठ बार से वह यहां से विधायक चुने गए हैं और पांच बार मंत्री भी बने हैं उन्होंने कहा कि मैं जो कुछ भी हूं अपनी जनता के कारण ही हूं। मैं कोई चुनाव नहीं लड़ता मेरा चुनाव जनता लड़ती है।

उन्होंने कहा कि आपकी मेहनत का ही नतीजा है कि आज हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने मुझे लोकसभा चुनाव में उतारकर दिल्ली में रायपुर का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया है। मुझे पूरी उम्मीद है कि इस बार भी रायपुर की जनता की विजय होगी और दिल्ली में रायपुर का डंका बजेगा।

 

रोड शो की शुरुआत बाजार चौक चांगोरभाटा से हुई जहां से बृजमोहन अग्रवाल और पार्टी वरिष्ठजन, पार्षद और हजारों कार्यकर्ता सामुदायिक भवन, बिजली ऑफिस चौक, शीतल तालाब, झंडा चौक, शिव नगर चौक, पंचमुखी हनुमान मंदिर, कुशालपुर अंडर ब्रिज, पहाड़ी तालाब, तिरंगा चौक, होते हुए दंतेश्वरी मंदिर कुशालपुर पहुंचे। यहां से पंकज गार्डन, तुरी हटरी, लोहार चौक, लीली चौक, अवधिया चौक, सत्यनारायण मंदिर, आजाद चौक, कंकाली हॉस्पिटल, पुरानी बस्ती थाना, महामाया मंदिर, कुकरी पारा, दूधाधारी मंदिर, बजरंग चौक आदर्श चौक, भाटागांव ओवर ब्रिज, बाजार चौक, गणेश चौक, त्रिमूर्ति मंदिर, ढेबर सिटी रोड, पतंजलि चौक, अवधपुरी, मठपुरैना, चौरसिया कॉलोनी, संतोषी नगर, तरुण बाजार, संजय नगर, छत्तीसगढ़ नगर चौक, हरदेवलाला मंदिर, सिद्धार्थ चौक कालीबाड़ी, महिला थाना, होली क्रॉस स्कूल, विवेकानंद परिसर चौक, बूढ़ीमाइ चौक, गोवर्धन चौक, मरीन ड्राइव होते हुए नेताजी चौक पहुंचे जहां रोड शो का समापन हुआ।

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker