BREKING NEWSEDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकवि काव्यखेल समाचारछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबधाई शुभकामनाएंमनोरंजनराम भगवान श्री रामरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइलवन विभागवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

अक्षय तृतीया को छत्तीसगढ़ में अक्ती तिहार के इस दिन गुड्डा-गुड्डी (पुतरा-पुतरी) विवाह रचाने की विशिष्ट परंपरा

अक्षय तृतीया घर से लेकर मंगल भवन तक गूंजेगी आज शहनाई

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर  10/05/2024 । आज अक्षय तृतीया जिसे हम अपने सूबे में-‘अक्ती- भी कहते हैं धूमधाम से मनाई जा रही है। हर प्रसंग के लिए यह दिन विशेष शुभ माना जाता है। इस दिन हर मुहूर्त अक्षय होता है। घर से लेकर मंगल भवन में शहनाई की गूंज सुनाई देगी। परंपरानुसार मंडप में गुड्डा-गुड्डी फेरे लेंगे। पर्व को लेकर बाजार में जबरदस्त रौनक है।

सराफा बाजार से लेकर रेडीमेड व इलेक्ट्रानिक में धूम मची है। अक्षय तृतीया को छत्तीसगढ़ में अक्ती तिहार के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन गुड्डा-गुड्डी (पुतरा-पुतरी) विवाह रचाने की विशिष्ट परंपरा है।

हिंदू धर्म में हर तीज त्योहार और व्रत का विशेष महत्व है। उन्हीं में से एक है अक्षय तृतीया का पर्व, जिसे बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। पर्व को लेकर काफी दिनों से तैयारियां प्रारंभ हो जाती हैं। जिस परिवार में विवाह योग्य युवक-युवती होते हैं, उनका विवाह अक्षय तृतीया के महामुहूर्त में ही संपन्न किया जाता है इसलिए यह अति शुभ समृद्धि व वैभवशाली संयोग देता है। यदि युवक-युवतियों का विवाह न हो तो उस परिवार के छोटे बच्चे अपने गुड्डा-गुडिय़ा का विवाह रचाकर खुशियां मनाते हैं। भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव भी आज सनातनी मना रहे हैं। जगह जगह सामाजिक आयोजन हो रहे हैं। 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker