BJPBJP CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

कांग्रेस में असभ्य भाषा का प्रयोग करने की मची है होड़ : पाण्डेय

भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व सांसद पाण्डेय ने बिलासपुर के घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला

The narad news 24,,,,,,,,,,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय ने बिलासपुर में कांग्रेस नेताओं द्वारा जूते-चप्पल दिखाकर असभ्य भाषा के प्रयोग को कांग्रेस की पतित होती जा रही राजनीतिक संस्कृति का परिचायक बताया है। श्री पांडेय ने कहा कि लगातार हार से बौखलाई कांग्रेस के लोग अब सार्वजनिक रूप से अपने संस्कारों, आचरण और विचारों के पतन की पराकाष्ठा का प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस को अपने इस अलोकतांत्रिक व अमर्यादित आचरण के लिए प्रदेश की जनता से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि कांग्रेसियों ने संवैधानिक गरिमा को तार-तार कर जन भावनाओं को अपमानित किया है।

भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद श्री पांडेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेसियों ने अपने उन्हीं राजनीतिक संस्कारों का प्रदर्शन बिलासपुर में किया जो उन्हें केंद्रीय से लेकर प्रदेश नेतृत्व से विरासत में मिले हैं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को मौत का सौदागर कहकर जिस असंसदीय शब्दों का प्रयोग किया, उन्हीं शब्दों का प्रयोग आगे चलकर मोदी की मौत, मोदी की बोटी बोटी काटने तक जा पहुंची और अब राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रति अशिष्टता की सारी हदें लांघ रहे हैं और इसकी पराकाष्ठा तब हुई जब बिहार में श्री मोदी की माताजी को दी गई अपशब्दों का प्रयोग पूरे देश ने देखी और सुनी। श्री पांडेय ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व की चापलूसी करके आलाकमान की नजर में अव्वल बने रहने के लिए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसी असंसदीय परंपरा को आगे बढ़ाया और उनकी देखा-देखी प्रदेश के कांग्रेस नेता और पदाधिकारी भी न केवल भाषा का संयम खो रहे हैं अपितु अशिष्ट आचरण की हदें पार कर रहे हैं। सांसद पांडेय ने कहा कि कांग्रेस का यह आचरण प्रदेश के जनादेश का अक्षम्य अपमान है।

————————–

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker