क्राइमछत्तीसगढ़

मुंह मे मुक्का मारते ही सिर के बल गिरा युवक:दोस्तों में हुई बहसबाजी के बाद जमकर मारपीट,टिकरापारा में 48 घण्टे में 4 बलवा,

THE NARAD NEWS24…………………………….छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा में बीतें 48 घंटे में 4 बलवा की घटनाएं सामने आ चुकी है। जिसमें पहले मामलें में दोस्तों के बीच आपस में जमकर मारपीट हुई है। जिसका CCTV वीडियो सामने आया है। तो वही एक मामलें में टैंकर से पानी भरने के विवाद को लेकर एक गुट ने दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया है। इसके अलावा 2 अन्य मारपीट की घटनाएं सामने आई है।

पहले मामलें में विमला सिंह बंजारे ने पुलिस को बताया कि वो टिकरापारा थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर इलाके में रहती हैं। 29 अगस्त को रात 11 बजे के करीब मोहल्ले के कुछ युवकों ने उसके बेटे शुभम बंजारे की जमकर पिटाई कर दी है। इस घटना के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक सड़क में खड़े होकर बात कर रहे है। इतने में उनके बीच किसी बात को लेकर बहस हो जाती है। तभी एक लड़के ने शुभम के मुंह पर जोरदार मुक्का मार दिया। जिससे वो सिर के बल जमीन पर गिर पड़ा। आरोपी यही नही रुका उसने गिरने के बाद उसके चेहरे पर लातों से हमला कर दिया। फिर दोनों पक्षों के युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस का दावा है कि इस मामलें में 3 युवकों की गिरफ्तारी की गई है।

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button