RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़
प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा और खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध और संकल्पित : देव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाने पर मुख्यमंत्री साय का आभार माना

The narad news 24,,,,,,,,,,,,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने धान खरीदी की समय सीमा दो दिन बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के इस संवेदनशील निर्णय से उन किसानों को अपना धान विक्रय करने का अवसर मिलेगा, जो टोकन कटने के बाद भी अपना धान नहीं बेच पाए थे। इस निर्णय से प्रदेश सरकार धान खरीदी के अपने निर्धारित लक्ष्य को भी हासिल करेगी। श्री देव ने कहा कि इस निर्णय के बेहतर परिणाम सामने आएंगे। प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के सर्वतोमुखी हितों की रक्षा और उनकी खुशहाली के लिए हर कदम पर अपनी प्रतिबद्धता के साथ संकल्पित है।
—————-
