BREKING NEWSpm modiRIAPURRIAPUR BREKING NEWSओड़िशाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बधाई शुभकामनाएंराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर उत्तर नवनिर्वाचित विधायकरायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनाववन विभागविधायकवोटव्यापारशिक्षा

ओड़िशा की जनता ने 25 वर्षो से उनके साथ हो रहे शोषण का लिया बदला विधायक पुरन्दर मिश्रा

The people of Odisha took revenge for the exploitation they were facing for 25 years. MLA Purandar Mishra

 

 

The Narad News 24,,,,,,,रायपुर । रायपुर उत्तर विधानसभा के भाजपा विधायक एवं ओड़िशा चुनाव सह – प्रभारी पुरन्दर मिश्रा ने मीडियाकर्मियों से संवाद करते हुआ कहा कि ओड़िशा की जनता ने 25 वर्षो से उनके साथ हो रहे शोषण का बदला लिया है। ओड़िशा लोकसभा में कुल 21 सीट है, जिसमें भाजपा को 20 सीटें मिली वहीं लंबे समय से सरकार मे रही बीजु जनता दल का खाता भी नहीं खुला, एक सीट कॉंग्रेस के खाते में गई और विधानसभा में कुल 147 सीट है जिसमें 78 सीटें ओड़िशा की देवतुल्य जनता ने भाजपा को दिया है।

ओड़िशा की जनता लगातार 25 वर्षो से ठगी का शिकार हो रही थी। पहली बार ओड़िशा की जनता सड़क से सदन तक कि लड़ाई लड़ी है जिसके कारण परिणाम आपके सामने है। भाजपा ने ओड़िशा के लिए जो घोषणा पत्र जारी किया है। उसको पूरा करने का काम करेगी चाहे हो महिलाओ को हर महीने 2080/ हो या प्रधानमंत्री आवास योजना की बात हो, या युवाओं को रोजगार की बात हो हम ओड़िशा के जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। आगे विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि नवीन पटनायक ओड़िशा मे तमिलनाडु की राजनीति करना चाह रहे थे वहां ओड़िया भाषी और ओड़िया लोगों को हटा कर बाहरी लोगों को लाने का काम कर रहे थे । ओड़िशा मे भी पढ़े – लिखे और योग्य लोग है, जो राजनीतिक दृष्टिकोण से वहां नेतृत्व कर सकते है ऐसे लोगों के मुँह में तमाचा मारने का काम नवीन पटनायक के द्वारा किया जा रहा था। आज ओड़िशा की जनता ने भाजपा को आशीर्वाद दिया है हम ओड़िशा के किसी माटी पुत्र और ओडिया भाषी को मुखिया बनाएंगे जो ओड़िशा की जनता की भावना को समझ सके और उनका कार्य करे। हम ओड़िशा को आगे ले जाने का काम करेंगे क्योंकि वहां की सरकार ने ओड़िशा को 25 वर्ष पीछे धकेल दिया जिससे वहां के लोगों को काम की तलाश में अन्य राज्यों में भटकना पड़ रहा था । भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हम ओड़िशा की जनता के जीवन में परिवर्तन लाने का काम करेंगे, वहां के लोग को रोजगार के नए अवसर प्रदान करेंगे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker