RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धरसीवा विधायकधारसीवा रायपुर

धरसीवां विधायक अनुज शर्मा जी की पहल से गोदावरी इस्पात दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के परिजनों को 46 लाख 50 हजार मुआवजा राशि प्राप्त

मृतकों के अंत्येष्टि कार्यक्रम में सम्मिलित हुए,, परिजनों को सौंपा आर्थिक सहायता राशि का चेक

 

 

The Narad News 24,,,, रायपुर धरसीवां विधायक अनुज शर्मा जी की पहल से गोदावरी इस्पात दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के परिजनों को 46 लाख 50 हजार मुआवजा राशि प्राप्त

मृतकों के अंत्येष्टि कार्यक्रम में सम्मिलित हुए,, परिजनों को सौंपा आर्थिक सहायता राशि का चेक

दिनांक 26/09/2025 को धरसीवां विधानसभा, के सिलतरा इंडस्ट्रियल एरिया में ग्राम पंचायत टांडा में स्थित गोदावरी प्लांट में एक बहुत ही दुखद एवं हृदयविदारक दुर्घटना घटी, जिसमें अभी तक ज्ञात जानकारी में 6 कर्मचारियों की असमय मृत्यु और लगभग 10 कर्मचारियों घायल हो गए । यह बहुत ही दुखद है एवं मृत व्यक्तियों की कमी को कभी उनके परिवार के बीच पूरी नहीं की जा सकती है। यह दुर्घटना उस परिवार के लिए भविष्य में कभी न भूल पाने वाला पीड़ादायक काल रहेगा। इस कठिन एवं विषम परिस्थिति में छत्तीसगढ़ की भारतीय जनता पार्टी की सरकार और उस सरकार के जनता के प्रतिनिधि धरसीवां विधायक माननीय अनुज शर्मा जी के त्वरित प्रयासों का परिणाम यह रहा कि घायलों को 40 मिनिट के अंदर हॉस्पिटलों तक तेजी से पहुंचाना एवं यथा सम्भव त्वरित और उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया गया । विधायक महोदय को दुर्घटना के बारे में जैसे ही संदेश मिला तुरंत सभी कार्यक्रम को स्थगित कर बिना समय गवाएं घायलों को देखने और उनके रोते बिलखते परिजनों के हिम्मत दिलाने हॉस्पिटल पहुंच गए। हॉस्पिटल प्रबंधन एवं प्रशासन को घायलो को विशेष चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए।

विधायक महोदय की संवेदनशील त्वरित पहल का परिणाम यह हुआ कि आज 27/09/2025 तक मृत परिवार को आर्थिक एवं शासकीय सहयोग के रूप में 46 लाख 50 हजार (35 लाख रुपये आर्थिक क्षतिपूर्ति, 05 लाख रुपये बच्चों की शिक्षा, 05 लाख रुपये बच्चों की शादी, 01 लाख रुपये मृतक के अंतिम कार्यक्रम हेतु एवं विधायक निधि से 50 हजार रुपये) सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। यह अभी तक के औद्योगिक क्षेत्र में हुए दुर्घटना में मिलने वाली सर्वाधिक तीव्रगति से और सबसे अधिक राहत राशि है जो मृतक व्यक्ति के परिजनों को दिया गया है ।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker