CONGRESHCONGRESH CGIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशनगर निगम नगर पालिकापत्रकारपार्षदराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस ने राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। महापौर प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा पर तीखे प्रहार किया।

Congress addressed a press conference at Rajiv Bhawan regarding the corporation elections. Mayor candidate Deepti Pramod Dubey, former mayor Pramod Dubey, Congress communication chief Sushil Anand Shukla, while addressing the journalists, made a sharp attack on BJP.

 

 

The Narad News 24,,,,,, रायपुर राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए *कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे* ने कहा कि आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। मैंने मेरी पार्टी ने हमारे कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत से सकारात्मक तरीके से चुनाव अभियान चलाया। हमें संतोष है कि हमारी तरफ से चुनाव प्रचार के दौरान पूरे चुनाव अभियान के दौरान मर्यादाओं और संस्कारों का पूरा ध्यान रखा गया। हमने हमारे कार्यकर्ताओं ने इस बात का पूरा ध्यान रखा कि हमारे विपक्ष में जो उम्मीद्वार खड़ी है वे भी महिला है। अतः हमने अपने चुनाव अभियान की गरिमा को गिरने नहीं दिया। कभी भी कोई व्यक्तिगत प्रहार हमारी ओर से नहीं किया गया। हम जनता की लड़ाई रायपुर के विकास की लड़ाई, वैचारिक प्रतिबद्धता की लड़ाई लड़ रहे है।

मुझे दुख है कि हमारे विपक्ष के जो लोग मैदान में है उन्होंने मर्यादा को तोड़ा। भारतीय जनता पार्टी ने एक नारी के सम्मान पर प्रहार करने की कोशिश किया। सोशल मीडिया में मेरे बारे में ऐसे पोस्टर और मीम बनाये गये जो एक नारी के लिये पीड़ादायक था। मेरा बुर्का पहनाकर कार्टून बनाया गया। मेरी व्यक्तिगत आस्था पर प्रहार करने की कोशिश की गयी। इन सब के बावजूद मैंने मेरी पार्टी ने कभी भी अपने विरोधी बहनों की व्यक्तिगत जिंदगी पर कोई भी टिप्पणी नहीं किया। खैर उनकी अपनी सोच है।

मेरा इस चुनाव में लक्ष्य शहर का विकास, शहर की सुंदरता, साफ-सुथरा माहौल देने का है। पूरे चुनाव अभियान शहर की जनता ने मुझे भरपूर स्नेह दिया। मैं जिन मुहल्लों में, गलियों में गयी लोगों ने मुझे सर आंखों पर बिठाया, बड़ा शहर है, मैंने कोशिश की हर जगह, हर वार्ड, हर मुहल्ले में व्यक्तिगत पहुंच पाऊं, लेकिन सभी जगह समयाभाव में नहीं पहुंच पायी, लेकिन चुनाव जीतने के बाद महापौर के रूप में हर घर पहुंचुंगी मेरा वादा है।

रायपुर को धूल मुक्त, सहज यातायात वाला स्वच्छ शहर बनाना, बच्चों को बेहतर शिक्षा, माताओं-बहनों को स्वाभिमान से भयमुक्त शहर दे सकूं, यह मेरा लक्ष्य है। यह एक ऐसा रायपुर वहां ठेले वाले से लेकर बड़े व्यवसायी तक निर्भीक होकर अपना काम कर सके। सबके परामर्श से सबके सहयोग से उनके अपने शहर को खूबसूरत शहर बनाना मेरा सपना है। चुनाव अभियान के दौरान जनता ने जो प्यार दिया उससे मुझे पूरा भरोसा है, रायपुर के मतदाता भाई और बहने मुझे भरपूर समर्थन करेंगे। चुनाव में हमारी जीत होगी।

 

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए *प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला* ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नगरीय निकाय चुनाव हारने जा रही है। पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ वातावरण है। 1 साल में साय सरकार जनता की आकांक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाई है। भाजपा के पास जनता को बताने के लिए अपनी उपलब्धि के नाम पर कुछ नहीं है। यही कारण है कि भाजपा जनता में भ्रम फैलाकर चुनाव लड़ रही है। रायपुर सहित प्रदेश के हर निकाय क्षेत्र में महतारी वंदन के और आवास के फार्म भरवा रहे है। एक साल में आपकी सरकार है जो पात्र महिलाएं है उनको महतारी वंदन की राशि नहीं दे रहे है। विधानसभा चुनाव के समय वादा किया था सभी महिलाओं को राशि देंगे लेकिन 1 साल से यह कोशिश करते रहे कि कम से कम महिलाओं को पैसा देना, चुनाव के बाद इनकम टैक्स सरकारी नौकरी जैसे तमाम नियम बनाये अब निगम चुनाव में फिर महिलाओं को ठगने महतारी वंदन का फार्म भरवा रहे। प्रधानमंत्री आवास के नाम पर भी भाजपा ने जनता को ठगने का काम किया है। वादा था 18.5 लाख आवास बनायेंगे लेकिन सरकार में आने के बाद एक भी आवास नहीं बनाया। अब निकाय चुनाव में फिर आवास का फार्म भरवा रहे। जनता को ठगने का काम भाजपा कर रही है। विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी के नाम से घोषणा पत्र जारी किया था उसे पूरा नहीं कर पाये। जनता का भरोसा उठ गया है तब अटल जी के नाम से अटल विश्वास पत्र जारी किया। भाजपा को पता है मोदी के नाम से जनता वोट नहीं देगी ‘‘मोदी की गारंटी’’ फिर नहीं चलेगी। काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती इसीलिये नगरीय निकाय के घोषणा पत्र को ‘अटल विश्वास पत्र’ का नाम दिये है लेकिन जनता अब इनके झांसे में नहीं आने वाली।

विधानसभा चुनाव में घोषणा पत्र के रूप में मोदी की गारंटी प्रस्तुत किया। मोदी की गारंटी में कुल 20 वादे किये थे, 1 साल हो गये राज्य में भाजपा की सरकार बने मोदी की गारंटी के 20 गारंटी में से 17 गारंटी आज भी पूरे नहीं किये जो 3 गारंटी पर जो कुछ काम हुआ है वह भी आधा अधूरा है। न 500 रू. सिलेंडर देने का वादा पूरा किया और न ही 18 लाख आवास देने का वादा पूरा किया। भाजपा राज में बिजली के दाम बढ़ गये है। कांग्रेस शासनकाल में 400 यूनिट तक बिजली के दामों में 50 प्रतिशत छूट को भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है। बेरोजगारी भत्ता देना बंद कर दिया, स्व-सहायता समूह को काम देना बंद कर दिया। सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश है, जनता भाजपा के खिलाफ निकाय चुनावों में मतदान करेगी।

 

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए *पूर्व महापौर प्रमोद दुबे* ने कहा कि भाजपा झूठ के बिना पर चुनाव लड़ रही है। 15 साल सरकार में थे तब सड़क चौड़ीकरण की याद नहीं आई। 1 साल से सरकार में है कोई प्रयास नहीं किया। शहर में जो चौपाटी बनी है उसको तोड़ रहे। वार्डो के चौपाटी बनाने की बात कर रहे। हमर अस्पताल का नाम बदलकर मोर अस्पताल करने की बात कर रहे। भाजपा राज में रायपुर में अपराध बढ़ गया। महिलाएं असुरक्षित है। लूट, डकैती, गोलीबारी हो रही है। भाजपा को सबक सिखाने जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी।

 

पत्रकार वार्ता को वरिष्ठ नेता राजेन्द्र तिवारी, पूर्व राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय, पूर्व महामंत्री पंकज शर्मा ने भी संबोधित किया।

 

पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ नेता महेन्द्र छाबड़ा, महामंत्री सुबोध हरितवाल, दीपक मिश्रा, सकलेन कामदार, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, प्रवक्ता सत्य प्रकाश सिंह, अजय गंगवानी, दिलीप चौहान, राजेश चौबे उपस्थित थे।

 

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker