BREKING NEWSकानून व्यवस्थाक्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़पुलिस प्रशासनसूरजपुर

लखनऊ उत्तरप्रदेश से अपहृत बालिका को दस्तयाब कर सूरजपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

 

 

The Narad News 24,,,,सूरजपुर।* प्रेमनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक व्यक्ति ने थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक पुत्री घर से परीक्षा देने गई थी जो वापस नहीं लौटी है जिसकी काफी खोजबीन करने पर नहीं मिली, किसी अज्ञात आरोपी के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है। सूचना पर थाना प्रेमनगर में गुम इंसान कायमी उपरान्त अपहरण की धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने महिला एवं बच्चों के विरूद्ध अपराध पर संवेदनशील होकर शीघ्रता से कार्यवाही करते हुए अपहृत को दस्तयाब करने के निर्देश दिए थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी प्रेमनगर नरेन्द्र सिंह पुजारी के मार्गदर्शन में थाना प्रेमनगर पुलिस के द्वारा अपहृत बालिका की लगातार पतासाजी करने के दौरान तकनीक की मदद ली गई जिससे ज्ञात हुआ कि वर्तमान में अपहृता लखनऊ उत्तरप्रदेश में है जिसके बाद पुलिस टीम विधिवत् लखनऊ के लिए रवाना हुई और गहन पतासाजी करते हुए आरोपी साहिल उर्फ अमन उम्र 22 वर्ष निवासी लखनऊ उत्तरप्रदेश के कब्जे से अपहृत बालिका को दस्तयाब कर वापस लाया गया। मामले की विवेचना में पृथक से 65(1), 87 बीएनएस व पास्को एक्ट की धारा 6 जोड़ी जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रेमनगर विराट विशी, एएसआई रंजीत सोनवानी, प्रधान आरक्षक विनय किस्पोट्टा, आरक्षक रौशन सिंह, नागेन्द्र प्रसाद राजवाड़े, बृजेश काशी, महिला आरक्षक सिंधू कुजूर, अंजू सिंह सक्रिय रहे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker