IED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSखाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेलछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेशधार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबधाई शुभकामनाएंमंत्री बृजमोहन अग्रवालमुख्य निर्वाचनरायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासांसद

सिमगा में सांसद बृजमोहन का जोरदार स्वागत छत्तीसगढ़ प्रदेश दस्तावेज लेखक एवं स्टाम्प विक्रेता जनकल्याण संघ के महाधिवेशन में सांसद बृजमोहन

दस्तावेज लेखकों और स्टाम्प विक्रेताओं के हितों की रक्षा का सांसद बृजमोहन ने दिया आश्वासन बनसांकरा और तुलसी में 2 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

 

 

 

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर  सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल शनिवार को रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सिमगा विकासखंड में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए और क्षेत्र की जनता को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी।

मिनी स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रदेश दस्तावेज लेखक एवं स्टाम्प विक्रेता जनकल्याण संघ के तृतीय वार्षिक महाधिवेशन में शामिल हुए। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया।

 

महाधिवेशन के दौरान, संघ के पदाधिकारियों ने सांसद श्री अग्रवाल को ऑनलाइन सिस्टम और सुगम ऐप के कारण दस्तावेज लेखकों की आजीविका पर मंडरा रहे संकट के समाधान हेतु एक मांग पत्र सौंपा।

अपने संबोधन में श्री बृजमोहन अग्रवाल ने दस्तावेज लेखकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि, संपत्ति लेनदेन और कानूनी प्रक्रियाओं को सुगम, सुरक्षित और कानूनी रूप से मजबूत बनाने में दस्तावेज लेखकों का योगदान अमूल्य है। उनके अनुभव और विशेषज्ञता से न केवल समय और धन की बचत होती है, बल्कि भविष्य में कानूनी विवादों से भी बचाव संभव है।

 

उन्होंने कहा कि लेखन का कार्य कभी समाप्त नहीं हो सकता और तकनीकी के उपयोग के बावजूद मानव विशेषज्ञता अपरिहार्य है। उन्होंने दस्तावेज लेखकों को समय के साथ अपने कौशल को अपडेट करने की सलाह दी।

श्री अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि अगर आवश्यक हुआ, तो वे इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री से चर्चा करेंगे।

यह संवाद दस्तावेज लेखकों की चिंताओं को दूर करने और उनके कार्य को अधिक प्रगतिशील बनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

 

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री शिव रतन शर्मा, श्री अनिल पांडेय, महासंघ अध्यक्ष श्री मनीष गुप्ता सहित हजारों की संख्या में प्रदेश भर से आए संघ के सदस्य उपस्थित थे।

 

यह महाधिवेशन दस्तावेज लेखकों और स्टाम्प विक्रेताओं के हितों की रक्षा और उनके योगदान के महत्व को रेखांकित करने में एक मील का पत्थर साबित होगा।

 

 

 

@*बनसांकरा और तुलसी में 2 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन*

 

@*बृजमोहन ने सांसद निधि से विकास कार्यों के लिए दिए 60 लाख रूपए*

 

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने

सिमगा विकास खंड में 2 करोड़ के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया साथ 60 लाख रुपए से ज्यादा के कार्यों की स्वीकृति प्रदान की।

श्री अग्रवाल ने ग्राम तुलसी में सामुदायिक भवन, हायर सेकेण्डरी स्कूल में 3, पूर्व माध्यमिक शाला में 3 अतिरिक्त कक्ष, व्यवसायिक परिसर, सरस्वती मंच एवं विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया साथ ही सड़क और अन्य निर्माण के लिए 50 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की।

वहीं उत्कृष्ट ग्राम पंचायत बनसांकरा नव निर्मित महामाया मंदिर का लोकार्पण किया साथ ही रंगमंच निर्माण के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की, सड़क चौड़ीकरण और नाली निर्माण के कार्यों की त्वरित स्वीकृति प्रदान की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि विकास का दूसरा नाम भाजपा सरकार है। भाजपा ने हमेशा जनहित को प्राथमिकता दी है और लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए कार्य कर रही हैं। हर क्षेत्र में प्रगति के लिए ठोस कदम उठाए हैं, चाहे वह सड़क निर्माण हो, शिक्षा का सुधार हो, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो। उन्होंने जनता से अपील की कि वे सरकार की विकास योजनाओं का लाभ उठाएं और समाज को सशक्त बनाने में अपना योगदान दें।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker