RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़राजनीति

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की पत्रकारों से चर्चा विष्णु के सुशासन की तीन घटनाएं

भाजपा के राज में महिला कलाकार एवं छात्रों पर हमला हो रहा, प्रसूता इलाज के बिना दम तोड़ रही - दीपक बैज

 

The narad news 24,,,,,,,,रायपुर/14 अक्टूबर 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पहली घटना बस्तर में गर्भवती मरीज को खटिया पर लादकर चार किमी एम्बुलेंस तक ले जाना पड़ा, वह महिला अस्पताल नहीं पहुंच पाई और गर्भवती महिला का रास्ते में ही गर्भपात हो गया। यह घटना जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के चितालगुर गांव के गुड़िया पदर की है, जहां से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव विधायक है।

दूसरी घटना कोरबा की है जहां हरियाणा और देश की ख्याति प्राप्त लोक कलाकार सपना चौधरी के साथ उनके होटल में अभद्रता हुई, उनकी मौजूदगी में कमरे में तोड़-फोड़ हुई। वे जान बचाकर वहां से भागी। कितना शर्मनाक है कि सरकार एक महिला कलाकार को सुरक्षा नहीं दे पाई।

 

तीसरी घटना रायपुर साइंस कॉलेज में देखने को मिली जहां हॉस्टल के छात्रों पर सरेआम लाठियों और तलवार से हमला हुए, बड़ी संख्या में छात्र घायल हुए, पुलिस और सरकार बेचारी बनी हुई है। यह घटनाएं बताती है कि विष्णु के सुशासन में न इलाज मिल पा रहा है, न छात्र सुरक्षित है और न ही महिलाएं सुरक्षित है।

 

*गृह मंत्री का अपने विभाग पर नियंत्रण नहीं*

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कल एसपी कांफ्रेंस के दौरान गृह मंत्री और महासमुंद एसपी के बीच नोकझोंक की खबरे आई थी। इस खबर से साफ हो गया कि गृह मंत्री अपना विभाग संभाल पाने में नाकामयाब साबित हो रहे है। गृहमंत्री विजय शर्मा की बात उनके विभागीय अधिकारी नहीं सुन रहे। एसपी सवाल का जवाब देने के बजाय गृह मंत्री से नोक झोंक कर रहे हैं। जो पुलिस अधिकारी गृहमंत्री की नहीं सुन रहे वे जनता की क्या सुनेंगे ? इसीलिए अपराध बढ़ रहे हैं। जनता के साथ थानों में बदसलूकी हो रही है। एफआईआर लिखने पैसा मांगा जा रहा है। गृह मंत्री विजय शर्मा को एसपी कॉन्फ्रेंस में हुई नोकझोंक के बाद तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए, गृह विभाग संभालना उनके बस में नहीं है।

 

*बलौदाबाजार में पीड़ित युवक पर एफआईआर पुलिस की निरंकुश*

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बलौदाबाजार में एक आदिवासी युवक की क्रूरता पूर्वक की गई पिटाई के बाद पुलिस ने उस युवक के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया है। विष्णुदेव साय की पुलिस क्रूर और आततायी बन चुकी है। यह पुलिस की निरंकुशता का प्रमाण है। ऐसी आतंकी टीआई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए तथा उसे बर्खास्त किया जाना चाहिए।

 

*राज्य से 9 महीने में 667 नाबालिक बच्चे, 14064 महिलाएं गायब*

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नाबालिक बच्चों के गायब होने की जो खबरें आ रही है वह बेहद चिंताजनक है, पिछले 9 महीने में 667 नाबालिक गायब हुए, जिनमें 394 बच्चियां हैं, यही नहीं विगत 9 महीनों में प्रदेश से 14064 महिलाएं गायब हुई हैं, यह सरकार भयमुक्त वातावरण देने में पूरी तरह नाकाम हो चुकी है, महिलाओं और नाबालिक बच्चियों के खिलाफ होने वाले अपराध इस सरकार में लगातार बढ़ रहे हैं, प्रतिदिन औसत 8 महिलाएं और बच्चियां इस सरकार में दुष्कर्म का शिकार हो रही हैं।

 

*पार्षद को अनुकंपा नियुक्ति दे दिया*

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि विष्णु के सामान्य प्रशासन एवं नगरीय निकाय विभाग ने अनोखा कारनामा कर दिखाया है। रायपुर नगर निगम के भाजपा पार्षद को अनुकंपा नियुक्ति के रूप में भृत्य के पद पर नियुक्ति दे दी गयी है। यह नियुक्ति उनके मां की मृत्यु के बाद दी गयी है। किसी जनप्रतिनिधि को नियमतः सरकारी नौकरी नहीं दी जा सकती है। लगता है यह सरकार भांग खा कर चल रही है।

 

 

*भाजपा के राज में महिला कलाकार एवं छात्रों पर हमला हो रहा, प्रसूता इलाज के बिना दम तोड़ रही – दीपक बैज*

 

रायपुर/14 अक्टूबर 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य में घटी तीन घटनाएं बताती है कि सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गयी है। पहली घटना बस्तर में गर्भवती मरीज को खटिया पर लादकर चार किमी एम्बुलेंस तक ले जाना पड़ा, वह महिला अस्पताल नहीं पहुंच पाई और गर्भवती महिला का रास्ते में ही गर्भपात हो गया। यह घटना जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के चितालगुर गांव के गुड़िया पदर की है, जहां से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव विधायक है।

 

दूसरी घटना कोरबा की है जहां हरियाणा और देश की ख्याति प्राप्त लोक कलाकार सपना चौधरी के साथ उनके होटल में अभद्रता हुई, उनकी मौजूदगी में कमरे में तोड़-फोड़ हुई। वे जान बचाकर वहां से भागी। कितना शर्मनाक है कि सरकार एक महिला कलाकार को सुरक्षा नहीं दे पाई।

 

तीसरी घटना रायपुर साइंस कॉलेज में देखने को मिली जहां हॉस्टल के छात्रों पर सरेआम लाठियों और तलवार से हमला हुए, बड़ी संख्या में छात्र घायल हुए, पुलिस और सरकार बेचारी बनी हुई है। यह घटनाएं बताती है कि विष्णु के सुशासन में न इलाज मिल पा रहा है, न छात्र सुरक्षित है और न ही महिलाएं सुरक्षित है।

 

मुख्यमंत्री डायलाग देते हैं, पुलिस के डर से अपराधी थर-थर कांपे।

साय जी छत्तीसगढ़ में उल्टा हो रहा, पुलिस को देख कर अपराधियों के हौसले बढ़ जाते है। नशा बेचने के सभी अड्डो पर आपकी पुलिस और पीसीआर वैन वसूली करते दिख जायेगी।

 

*गृह मंत्री का अपने विभाग पर नियंत्रण नहीं*

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कल एसपी कांफ्रेंस के दौरान गृह मंत्री और महासमुंद एसपी के बीच नोकझोंक की खबरे आई थी। इस खबर से साफ हो गया कि गृह मंत्री अपना विभाग संभाल पाने में नाकामयाब साबित हो रहे है। गृहमंत्री विजय शर्मा की बात उनके विभागीय अधिकारी नहीं सुन रहे। एसपी सवाल का जवाब देने के बजाय गृह मंत्री से नोक झोंक कर रहे हैं। जो पुलिस अधिकारी गृहमंत्री की नहीं सुन रहे वे जनता की क्या सुनेंगे ? इसीलिए अपराध बढ़ रहे हैं। जनता के साथ थानों में बदसलूकी हो रही है। एफआईआर लिखने पैसा मांगा जा रहा है। गृह मंत्री विजय शर्मा को एसपी कॉन्फ्रेंस में हुई नोकझोंक के बाद तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए, गृह विभाग संभालना उनके बस में नहीं है।

 

*बलौदाबाजार में पीड़ित युवक पर एफआईआर पुलिस की निरंकुश*

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बलौदाबाजार में एक आदिवासी युवक की क्रूरता पूर्वक की गई पिटाई के बाद पुलिस ने उस युवक के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया है। विष्णुदेव साय की पुलिस क्रूर और आततायी बन चुकी है। यह पुलिस की निरंकुशता का प्रमाण है। ऐसी आतंकी टीआई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए तथा उसे बर्खास्त किया जाना चाहिए।

 

*राज्य से 9 महीने में 667 नाबालिक बच्चे, 14064 महिलाएं गायब*

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नाबालिक बच्चों के गायब होने की जो खबरें आ रही है वह बेहद चिंताजनक है, पिछले 9 महीने में 667 नाबालिक गायब हुए, जिनमें 394 बच्चियां हैं, यही नहीं विगत 9 महीनों में प्रदेश से 14064 महिलाएं गायब हुई हैं, यह सरकार भयमुक्त वातावरण देने में पूरी तरह नाकाम हो चुकी है, महिलाओं और नाबालिक बच्चियों के खिलाफ होने वाले अपराध इस सरकार में लगातार बढ़ रहे हैं, प्रतिदिन औसत 8 महिलाएं और बच्चियां इस सरकार में दुष्कर्म का शिकार हो रही हैं।

 

*पार्षद को अनुकंपा नियुक्ति दे दिया*

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि विष्णु के सामान्य प्रशासन एवं नगरीय निकाय विभाग ने अनोखा कारनामा कर दिखाया है। रायपुर नगर निगम के भाजपा पार्षद को अनुकंपा नियुक्ति के रूप में भृत्य के पद पर नियुक्ति दे दी गयी है। यह नियुक्ति उनके मां की मृत्यु के बाद दी गयी है। किसी जनप्रतिनिधि को नियमतः सरकारी नौकरी नहीं दी जा सकती है। लगता है यह सरकार भांग खा कर चल रही है।

 

 

 

 

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button