BJPBJP CGBREKING NEWSEDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSखेल मंत्री टंकराम वर्माखेल समाचारछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेशधार्मिकबधाई शुभकामनाएंरोजगारलाइफस्टाइलशिक्षा

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की दी शुभकामनाएं,खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा

 

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की दी शुभकामनाएं,खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा

The narad news 24,,,,,रायपुर/ 2024/ छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा ने 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सभी प्रदेशवासियों, वैज्ञानिकों और अन्वेषकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने रमन प्रभाव (प्रकाश के प्रकीर्णन और उनके प्रभाव की खोज) के लिए नोबेल पुरस्कार विजेता ‘भारत रत्न’ डॉ.सी.वी. रमन को श्रद्धांजलि अर्पित की जिनके सम्मान में पूरे देश में विज्ञान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए विज्ञान दिवस मनाया जाता है।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री वर्मा ने कहा कि वर्षों से भारतीय वैज्ञानिकों की सफलताएं और उनकी प्रतिभाओं ने देश को अंतरराष्ट्रीय ख्याति दिलाई है। आम आदमी के लिए जीवनयापन में आसानी लाने के लिए हर घर में विज्ञान के अनुप्रयोगों का उपयोग किया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश में विज्ञान और प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र ने दूरगामी प्रभाव वाले कई नए ऐतिहासिक सुधार शुरू करके तेजी से प्रगति की है। भारत निरंतर विज्ञान के क्षेत्र में वैश्विक नेता बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

The Narad News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button