छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहू

जिला शिक्षा अधिकारी ने जमीन पर बैठकर विद्यार्थियों से की संवाद, कहा— यह समय आपके जीवन का “अमृत काल”

The Narad news 24,,,,,,,,,बेमेतरा। नगर में संचालित श्रीराम एकेडमी, बेमेतरा में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों के बीच जमीन पर बैठकर उनसे सीधा संवाद किया। बच्चों के साथ इस आत्मीय व्यवहार और संवादात्मक पहल की उपस्थित सभी ने सराहना की। यह पहल विद्यार्थियों से जुड़ने, उनकी समस्याओं को समझने और उन्हें प्रेरित करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराना बेमेतरा विधायक दीपेश साहू जी की दूरगामी और संवेदनशील सोच को दर्शाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी युवा हैं, विधायक महोदय भी युवा हैं और हमारे जिले के कलेक्टर महोदया भी युवा हैं। वास्तव में युवा ही युवाओं की समस्याओं और आकांक्षाओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है। यह समय आप सभी के जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण समय है, जिसे आप अपने जीवन का “अमृत काल” मान सकते हैं। यदि इस काल में पूरी ऊर्जा और सही दिशा में परिश्रम किया गया, तो सफलता निश्चित है।

 

“अभाव में ही सफलता का बीज बोया जाता है”

 

जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए कहा कि आप में से कई छात्र ग्रामीण पृष्ठभूमि से आते होंगे, जहाँ संसाधनों की कमी रहती है। ऐसे में घबराने या डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि इन्हीं अभावों से संघर्ष का बीज अंकुरित होता है, जो आगे चलकर एक विशाल वृक्ष बनता है। उन्होंने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे स्वयं भी कभी आप सभी की तरह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर चुके हैं, इसलिए छात्रों की परिस्थितियों को भली-भांति समझते हैं।

 

उन्होंने कलेक्टर महोदया के जीवन को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि कम उम्र में लक्ष्य प्राप्त करने का उनका संघर्ष और समर्पण सभी अभ्यर्थियों के लिए उदाहरण है। कलेक्टर महोदया सदैव प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के साथ मजबूती से खड़ी रहती हैं। ऐसे में यह समय वास्तव में छात्रों के लिए अमृत काल से कम नहीं है।

 

इस अवसर पर कोसले सर, श्री दिनेश साहू सर, श्री युगेंद साहू सर सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker