BJPBJP CGBREKING NEWSRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

कांग्रेस के वार पर भाजपा का पलटवार, शिव रतन शर्मा ने दिखाया आईना*

विकसित और सुंदर राजधानी रायपुर बनाने का श्रेय डॉ रमन, बृजमोहन,मूणत और सुनील सोनी को: शिव रतन

 

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर, दिनांक 9 नवंबर रायपुर दक्षिण उपचुनाव प्रभारी और पूर्व विधायक श्री शिव रतन शर्मा ने कांग्रेस के निराधार आरोपों पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि आज का विकसित और सुंदर राजधानी रायपुर भारतीय जनता पार्टी की मेहनत और दृष्टिकोण का परिणाम है। भाजपा के डॉ रमन, बृजमोहन,मूणत के नेतृत्व में प्रत्याशी श्री सुनील सोनी के महापौर और सांसद कार्यकाल के दौरान रायपुर को एक आदर्श और विकसित शहर बनाया गया है।

इस दौरान रायपुर में कई उल्लेखनीय प्रकल्प और विकास कार्य हुए हैं, जिनमें सड़कों का विस्तार, जल निकासी की व्यवस्था, स्वच्छता और हरियाली को बढ़ावा देना शामिल है।

 

**श्री सुनील सोनी के योगदान की सराहना**

 

श्री शिव रतन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की आंखों पर घोटाले और भ्रष्टाचार का पर्दा चढ़ा हुआ है, जिस कारण उन्हें विकास कार्य दिखाई नहीं देते। उन्होंने कहा कि इसी वजह से जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया।

रायपुर सांसद एवं रायपुर दक्षिण से 8 बार विधायक रहे पूर्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल तथा महापौर और सांसद रहते हुए श्री सुनील सोनी ने मिलकर रायपुर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके कार्यकाल में रायपुर में बुनियादी ढांचे के विकास, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स जैसे कई पहलुओं पर कार्य हुआ है। उनके नेतृत्व में रायपुर ने एक आधुनिक और व्यवस्थित शहर के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

राजधानी में गौरव पथ का निर्माण, केनाल लिंकिंग रोड की नींव रखी।

• 50 साल के आगे की सोच रखते हुए 33 पानी टंकी का निर्माण एवं 150 एम.एल.डी का वाटर फिल्टर प्लांट स्थापित कराया।

• जेल रोड का चैड़ीकरण कर उन्नयन कराया गया।

• रायपुर में सिटी बस का संचालन शुरू कराया, जिसे बाद में कांग्रेस के महापौरों ने बंद करा दिया।

• बहुत से मोहल्ला क्लिनिक को अस्पताल के रूप में बदला।

• बुढ़ातालाब का सौंदर्यीकरण कर स्वामी विवेकानंद की मूर्ति स्थापित की।

• रायपुर दक्षिण विधानसभा में इंडोर व आउटडोर स्टेडियम का निर्माण कराया।

• नगर पालिक निगम रायपुर (व्हाइट हाउस) का निर्माण कराया।

• टाटीबंध में 119 करोड़ रुपए की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण।

• एयरपोर्ट से अधिक सुन्दर बनेगा हमारा रायपुर रेलवे स्टेशन, 480 करोड़ रुपये से स्टेशन के उन्नयन का कार्य प्रारंभ।

• स्मार्ट सिटी रायपुर हेतु 365 परियोजनाओं के लिए 757 करोड़ रुपए की स्वीकृति।

• हर घर स्वच्छपेयजल पहुँचानें हेतु रायपुर लोकसभा में 673.78 करोड़ की 35 परियोजनाएं स्वीकृत।

• रायपुर से बलौदाबाजार तक 75 किलोमीटर फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग की स्वीकृति।

• एम्स में –

जनता की सुविधा हेतु सरोना रेलवे स्टेशन से एम्स में प्रवेश हेतु मार्ग निर्माण।

एम्स में क्रिटिकल यूनिट का निर्माण एवं अन्य बहुत से विकास कार्य कराए।

• सांसद मद से 19 करोड़ रुपये की राशि, रायपुर लोकसभा के लगभग

460 ग्राम पंचायतों, नगर पंचायतों में अधो संरचना विकास हेतु जारी की गई।

 

**जनता के विकास में भाजपा की प्रतिबद्धता**

 

श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास और जनसेवा को अपना प्रमुख ध्येय मानती है। भाजपा के लिए जनता की सेवा करना और उनके जीवन को सुगम बनाना सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि आगामी रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा का उद्देश्य रायपुर के इस विकास को नई ऊंचाईयों पर ले जाना है। जनता का समर्थन भाजपा के प्रति बना हुआ है, और हम रायपुर को और भी सुंदर और विकसित शहर बनाने का वादा करते हैं।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker