छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश

स्कूल शिक्षा विभाग ने DEO को दिया आदेश, लाइव नहीं देख पाए तो अगले दिन रिकॉर्डेड दिखाएं:छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चे देखेंगे चंद्रयान की लैंडिंग

चंद्रयान-3 चांद के साउथ पोल पर लैंड करेगा। जिसका प्रसारण स्कूली बच्चों को दिखाने का आदेश जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों के बच्चे चंद्रयान-3 की चांद पर लाइव लैंडिंग देखेंगे। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी DEO को आदेश जारी कर दिया है। जिसके अंतर्गत सभी स्कूलों, पोटाकेबिन विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों को इसरो के यूट्यूब चैनल,फेसबुक और दूरदर्शन टीवी चैनल के माध्यम से सीधा प्रसारण दिखाना होगा। ये कार्यक्रम शाम 5:30 बजे से लेकर 6:30 बजे तक होगा।

आदेश में भी कहा गया है कि 23 अगस्त की शाम यदि किसी कारणवश ये दिखाना संभव न हो पाए। तो अगले दिन 24 अगस्त को सुबह कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग स्टूडेंट और टीचरों को दिखाया जाए।

दरअसल ऐसा करने के पीछे उद्देश्य है कि विद्यार्थियों में भारत के वैज्ञानिकों की उपलब्धियों को दिखाकर उन्हें गर्व महसूस कराया जा सके। साथ ही उनकी भी अंतरिक्ष विज्ञान की ओर रुचि बढ़े, वे भी भविष्य के भारत में अपना योगदान दे सकें।

चंद्रयान-3 की शाम 6 बजकर 04 मिनट में चांद पर लैंडिंग

ज्यादातर स्कूलों में रिकॉर्डेड टेलीकास्ट

राज्य के ज्यादातर सरकारी स्कूलों में बच्चे सुबह या 10:30 बजे की शिफ्ट में स्कूल आते हैं। यदि उन्हें देर शाम तक इस कार्यक्रम के लिए रोका जाएगा। तो उन्हें थकान और घर लौटने में देर हो जाएगी। जिसके चलते कई स्कूलों ने निर्णय लिया है कि वे अगले दिन सुबह रिकॉर्डेड टेलीकास्ट दिखाएंगे।

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button