साय व देव ने अटलजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

The Narad news 24,,,,,,,,,,रायपुर।* छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री व छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता श्रद्धेय अटलबिहारी वाजपेयी की जन्मशती के अवसर पर यहाँ कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय के स्मृति मंदिर में श्रद्धेय अटल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रद्धेय अटलजी के छत्तीसगढ़ से गहरे लगाव को याद कर कहा कि भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मजयंती पर उनका व्यक्तित्व प्रेरक और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। श्री साय ने कहा कि अटल जी ने दिखाया कि राजनीति मर्यादा, संवाद और सेवा का साधन हो सकती है। उनकी वाणी का ओज, विचारों की गहराई और लोकतंत्र के प्रति उनकी अटूट आस्था हम सबके लिए हमेशा पथप्रदर्शक बनी रहेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि भारत रत्न एवं छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता अटल जी विकास और सुशासन के महानायक थे। श्रद्धेय अटल जी का जीवन सादगी, समर्पण और राष्ट्रसेवा का प्रतीक था। अटल जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि हर भारतीय के दिल में बसे एक विचार थे। उनका योगदान हमारे देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए अतुलनीय है। छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना उनकी दूरदर्शी सोच का परिणाम है।
इस दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, प्रदेश महामंत्री डॉ नवीन मार्कंडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, प्रदेश मंत्री जयंती पटेल, अमित साहू , प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने, शताब्दी पांडेय, डॉ किरण बघेल, उज्जवल दीपक, आईटी संयोजक सुनील पिल्लई, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, संदीप शर्मा, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर सहित भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


