RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदिल्ली ख़ास ख़बरदेशराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनावव्यापारशिक्षासांसद

छत्तीसगढ़ बंद के समर्थन के लिए राज्य की जनता का आभार – सचिन पायलट 

Gratitude to the people of the state for supporting the Chhattisgarh bandh - Sachin Pilot

 

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर 21 सितंबर 2024 /अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने कांग्रेस के द्वारा बुलाये गए बंद का समर्थन देने के लिए राज्य की जनता छोटे बड़े व्यापारियों,उद्योगपतियों सभी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कवर्धा की हृदय विदारक घटना के बाद तथा राज्य की बिगड़ती क़ानून व्यवस्था के विरोध मे कांग्रेस ने यह बंद बुलाया था जनता ने एक दिन के लिए अपने काम काज को बंद करके राज्य की भाजपा सरकार की विफलता के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया है।

 

अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव एवं कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि बिगड़ती कानून व्यवस्था और कवर्धा में पुलिस की बर्बरता प्रशांत साहू की हत्या की न्यायिक जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया था । 

राज्य में जब से भाजपा की सरकार बनी है, छत्तीसगढ़ का हर नागरिक असुरक्षित है, अब तो अपराधिक घटनायें असहनीय हो चुकी है। व्यापारी, महिला, विद्यार्थी, आम आदमी सभी बिगड़ती कानून व्यवस्था से परेशान है। रोज-रोज हो रही हत्याओं, बलात्कार, लूट, डकैती, चाकूबाजी की घटना से प्रदेश में भय का माहौल है। पुलिस के सामने एक आदमी को उसके घर में जिंदा जला दिया जाता है, पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। पुलिस कस्टडी में ग्रामीण की मौत हो जाती है, उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान है, कवर्धा के लोहारीडीह में अभी भी तीन से अधिक आदमी लापता है। राज्य में कलेक्टर, एसपी कार्यालय जलाये जा रहे है, राजधानी के बस स्टैण्ड में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार हो जाता है, भिलाई के स्कूल में 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार होता है, विपक्ष के दबाव के बाद एफआईआर हो रहा, बलरामपुर में व्यापारी से 5 करोड़ की लूट हो जाती है, लूटेरो को पुलिस खोज नहीं पाती। राजधानी में अंतर्राष्ट्रीय गैंगस्टर गोलियां चलाते है, पुलिस, सरकार नाकाम साबित हो रही है।

विरोध के सारे लोकतांत्रित कदम उठाने के बाद भी जब सरकार नहीं जागी तो कांग्रेस को बंद बुलाना पड़ा है। कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर आम जनता, व्यापारी, उद्योगपति भाईयों ने एक दिन अपना काम काज बंद कर बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के प्रतिरोध का साथ दिया है

बंद के दौरान गांधीवादी तरीके से शांतिपूर्ण आचरण के लिए मै कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओ की भी सराहना करता हूं

 

 

 

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button