सहयोग केन्द्र’ में राजस्व मंत्री वर्मा ने किया कार्यकर्ताओं से संवाद

The narad news 24,,,,,,रायपुर,,,,,,। भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद के लिए संचालित ‘सहयोग केन्द्र’ की नियमित कड़ी में गुरुवार को प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास और उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा पहुँचे। श्री वर्मा ने प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी आवेदनों, मांगों व सुझावों को बेहद संवेदनशीलता के साथ सुना। ‘सहयोग केन्द्र’ में विभिन्न विषयों से जुड़े मामलों के आवेदन बड़ी संख्या में प्राप्त हुए। श्री वर्मा ने कई मामलों में फोन पर ही संबंधित अधिकारियों को तुरंत फोन लगाकर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने इस मौके पर कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार जनता के प्रति पूरी तरह जवाबदेह है। ‘सहयोग केन्द्र’ के माध्यम से सत्ता और संगठन के बीच सीधा समन्वय स्थापित हो रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं की समस्याओं का बिना किसी देरी के निराकरण किया जा रहा है। राजस्व विभाग से जुड़े मामलों को तेजी से निपटाने के लिए प्रक्रियाओं का सरलीकरण और डिजिटलाइजेशन किया जा रहा है, ताकि आम जनता को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। श्री वर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच की मजबूत कड़ी हैं। उनके द्वारा लाए गए सार्वजनिक हित के मुद्दों और सुझावों पर प्राथमिकता के साथ अमल किया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया, सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने उपस्थित रहे।
——————



