कैबिनेट मंत्रीखेल मंत्री टंकराम वर्माछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबधाई शुभकामनाएंबलौदाबाजाररोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं हुई सम्मानित

महिलाओं की समृद्धि से ही होगी प्रदेश की उन्नति -राजस्व मंत्री श्री वर्मा

 

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर, 8 मार्च 2025/राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर भवन बलौदाबाजार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों में पदस्थ एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 नारी शक्तियों को सम्मानित किया तथा खेल स्पर्धा में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया।

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने छत्तीसगढ़ बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत उपस्थितों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आज का दिन महिलाओं के बलिदान, त्याग, समर्पण को याद करने का दिन है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। महिला शिक्षित और समृद्ध हो तभी छतीसगढ़ में समृद्धि आएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रही है। महतारी वंदन योजना अंतर्गत हर माह महिलाओं के खाते में एक हजार रुपये अंतरित हो रही है। इसके साथ ही लखपति दीदी योजना जैसे अन्य योजनाएं संचालित हो रहे हैं। अब फिर से रेडी टू ईट क़ा निर्माण महिला समूहों द्वारा किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने महिला सम्मान को सर्वाेपरि रखते हुए घर- घर शौचालय निर्माण क़ा बीड़ा उठाया है।

मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव के नेतृत्व में हमारी सरकार द्वारा महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। महिलाओं के नाम पर राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं शिक्षित होकर परिवार, समाज और देश को आगे बढ़ाने में सहायक बन रही है।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण,कलेक्टर श्री दीपक सोनी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नारी शक्ति उपस्थित थीं।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker